फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Coaching and testing center in basement

Basti News: बेसमेंट में कोचिंग और जांच सेंटर

Sun, 04 Aug 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Coaching and testing center in basement
बीडीए टीम ने शुरू की जांच, चिह्नित किए जा रहे व्यावसायिक गतिविधि वाले बेसमेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिल्ली बेसमेंट में हुई तीन छात्रों की मौत के बाद यहां भी बीडीए अलर्ट हो गया है। शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। भवनों के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों की जांच शुरू हो गई है। बीडीए टीम मानचित्र स्वीकृति कराने वाले या बिना मानचित्र के बनाए गए बेसमेंट आधारित भवनों की छानबीन कर रही है। इस दौरान यदि कहीं कोचिंग या अन्य व्यावसायिक कारोबार संचालित होते पाया जा रहा है तो उन्हें चिह्नित कर लिया जा रहा है। बीडीए ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस जारी करेगा।
एक सप्ताह के भीतर बीडीए ने दो दर्जन से अधिक भवनों की जांच पूरी की है। कई कोचिंग संस्थान की कक्षाएं बेसमेंट में संचालित होती मिलीं। इसके अलावा कुछ जगहों पर बेसमेंट में शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट एवं निजी क्षेत्र के कार्यालय भी संचालित होते पाए गए हैं। कुछ निर्माणाधीन भवनों में बेसमेंट तैयार होते पाया गया है। बेसमेंट में कोचिंग चलाने वाले संचालकों समेत नियम विरुद्ध इस्तेमाल करने वाले भवन स्वामियों को बीडीए नोटिस देने की तैयारी में है।
विज्ञापन

बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग करने वाले 50 से अधिक भवन चिह्नित किए गए हैं। गांधीनगर क्षेत्र में इधर एक से डेढ़ दशक के भीतर निर्मित एक दर्जन कामर्शियल भवनों के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां धड़ल्ले से संचालित हो रही है। बड़े-बड़े मॉल, रेस्टोरेंट बेसमेंट में ही चलाए जा रहे हैं। बेसमेंट में प्रवेश और निकास के लिए सिर्फ एक ही द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा संबंधी प्रबंध का भी अभाव है। कंपनीबाग, आवास विकास कॉलोनी, बड़ेवन-कटरा मार्ग, सदर ब्लॉक रोड, मालवीय रोड, अस्पताल रोड, बड़ेवन- हर्दिया मार्ग, कटरा क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम बेसमेंट आधारित भवनों की छानबीन में जुटी है। इस दौरान मानचित्र मांगे जा रहे हैं। कुछ भवन स्वामी मानचित्र दिखा पाने में असहज हाे जा रहे हैं।
..
बेसमेंट में अस्पताल और जांच सेंटर
रोडवेज, ब्लॉक रोड, मालवीय मार्ग, कैली मार्ग, बस्ती-कांटे मार्ग, पचपेड़िया मार्ग पर दो दर्जन से अधिक भवनों के बेसमेंट में निजी अस्पताल, डायग्नोस्टिक जांच सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन जगहों पर प्रवेश और निकास के लिए एक ही द्वार बनाए गए हैं। हालांकि , बीडीए अभी इन जगहों पर दस्तक नहीं दे पाया है। इससे बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के मनोबल बढ़े हुए हैं। इतना ही नहीं, गांधीनगर, कंपनीबाग क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट कोे कामर्शियल उपयोग में लाया जा रहा है। यहां शॉपिंग माल और रेस्टोरेंट संचालित किए जा रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कहीं नहीं है। बड़ी संख्या में यहां बेसमेंट में भीड़ जुटती है। आवास विकास कॉलोनी मोड़ से लेकर कॉलोनी तक तमाम आवासीय एवं कामर्शियल भवनों में बेसमेंट कामर्शियल उपयोग में लाए जा रहे हैं। कुछ निजी क्षेत्र के कार्यालय, किराना मार्ट बेसमेंट में हैं। पांडेय इंटर कॉलेज के सामने एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में 50 से अधिक दुकानें चल रही हैं।
...
किरायेदारी के उपयोग में आ रहा बेसमेंट
शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजार में बनाए जा रहे बहुमंजिला इमारतों का बेसमेंट किराये पर दे दिया जा रहा है। इससे भवन स्वामियों को अच्छा खासा किराया मिल रहा है। बीडीए के जांच में इसकी भी पुष्टि हाे रही है। भवन के लोकेशन के हिसाब से 10 से 20 रुपये स्कवायर फीट की दर से बेसमेंट का किराया वसूला जा रहा है।
..
जानिये क्या है बेसमेंट का अनुमन्य उपयोग
बीडीए एक्ट के अनुसार बेसमेंट का अनुमन्य उपयोग पार्किंग या स्टोरेज के लिए है। बीडीए के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार के अनुसार बेसमेंट में नियमानुसार व्यावसायिक या कॉमर्शियल गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। प्रथम दृष्टया पार्किंग और स्टोरेज छोड़ अन्य सभी गतिविधियां अवैध हैं। मगर, यहां अधिकतर बेसमेंट व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बीडीए टीम ऐसे सभी भवनों की जांच कर रही है, जहां बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इन भवन स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा।


...
कोट
शासन के निर्देश पर बेसमेंट आधारित भवनों की जांच कराई जा रही है। मानचित्र स्वीकृति कराकर बेसमेंट बनाने वाले लोग भी उसका व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकते हैं। बेसमेंट में मॉल, दुकान, अस्पताल, कोचिंग संचालित करने वालों को जल्द ही नोटिस दिया जाएगा।
-प्रतिपाल चौहान सचिव, बीडीए/एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed