{"_id":"66a7f7c325ff8c7e65065be5","slug":"cmo-stopped-salary-of-absent-pharmacist-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121281-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गैरहाजिर फार्मासिस्ट का सीएमओ ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गैरहाजिर फार्मासिस्ट का सीएमओ ने रोका वेतन
Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
गौर में एक्स-रे मशीन चालू कराने की स्थानीय लोगों ने की मांग
बभनान पीएचसी में बंद मिली पानी आपूर्ति, खामी तत्काल दूर करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान/गौर। सोमवार को सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने सीएचसी गौर व पीएचसी बभनान का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी बभनान में 25 जुलाई से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे फार्मासिस्ट विवेक सिंह का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सीएचसी गौर पहुंचे सीएमओ को स्थानीय लोगों ने बताया कि 11 माह से रखी गई एक्स-रे मशीन को चालू कराने की मांग की। सीएमओ ने बताया कि मशीन चालू कराने के लिए कंपनी को पत्र भेजा गया है। लेकिन, मशीन को निर्धारित मात्रा में अर्थिंग नहीं मिल पा रही है। इससे यह चालू नहीं हो पा रही है। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के समय डॉ. जेपी कुशवाहा व डॉ. ज्योति स्वरूप मरीज को देखते हुए मिले। जबकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमचंद विभागीय कार्य से सीएमओ दफ्तर गए हुए थे। पीएचसी बभनान परिसर में बनाए गए छह बेड के कोविड वार्ड का सीएमओ ने निरीक्षण किया। जिसमें कुछ खामियां पाई गईं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर इसे दूर करने का निर्देश दिया। अस्पताल में पानी आपूर्ति बंद मिली। सीएमओ ने निर्देश दिया कि इसे तत्काल ठीक कराया जाएगा।