{"_id":"65e4ca27172235af0907df34","slug":"cm-laid-the-foundation-stone-of-22-secondary-schools-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112370-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिले के 22 माध्यमिक विद्यालयों का सीएम ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिले के 22 माध्यमिक विद्यालयों का सीएम ने किया शिलान्यास
Mon, 04 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
17 शासकीय व 5 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का होगा विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यक्रम में जिले के 22 माध्यमिक विद्यालयों का मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शिलान्यास किया। इसमें 17 शासकीय एवं 05 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं शिक्षकों ने आन लाइन देखा। सांसद हरीश द्विवेदी एवं विधायक अजय सिंह ने जिले केे निर्माण कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास किया।जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत सदर एवं हर्रैया तहसील के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 660.810 लाख तथा सदर, रूधौली एवं भानपुर तहसील के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 26,60,700 रुपये से विभिन्न कार्य कराये जायेंगे।
संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।