{"_id":"612537418ebc3e79a76f4acd","slug":"cm-basti-news-gkp4066358108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के आने की सूचना से मचा हड़कंप
आनन-फानन में पुलिस लाइंस पहुंचे अधिकारी, दुरुस्त किया गया हेलीपैड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती आने की संभावना की से मंगलवार दोपहर में हड़कंप मच गया। अफसरों को खबर मिली थी बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बस्ती में भी उतर सकता है। इसे देखते हुए पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड को दुरुस्त कराया गया और सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
मुख्यमंत्री के आने की संभावना के मद्देनजर पुलिस लाइंस के हेलीपैड को तुरंत साफ कर उसके एच के चिह्न को सफेद पेंट से रंगा गया। इस बीच सीडीओ डॉ.राजेश प्रजापति समेत पुलिस अधिकारी पुलिस लाइंस पहुंच गए। हालांकि थोड़ी देर बाद खबर आई कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गोरखपुर में लैंड हो गया है। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बस्ती जिले के विक्रमजोत और दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के कई इलाकों में सरयू नदी की बाढ़ से लोग परेशान हैं। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री का बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा बस्ती से शुरू हो सकता है।