फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cleanliness not started even after communicable disease control campaign

Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बाद भी नहीं शुरू हुई सफाई

Sun, 07 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness not started even after communicable disease control campaign
फोटो
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग की सुस्ती के चलते अस्पतालों में बढ़ रहे वायरल के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक अप्रैल से जनपद में संचारी रोग नियंत्रण-दस्तक अभियान का शुभारंभ हो चुका है। अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर सफाई की जानी है। मगर, अत तक सफाई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पंचायतों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां में जमा सिल्ट व मार्गों पर लगीं झाड़ियाें के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
जिला अस्पताल सहित पीएचसी-सीएचसी में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद पंचायत राज विभाग सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर धरातल पर कोई प्रयास करता हुआ नहीं दिख रहा है। सफाई को लेकर विभागीय निर्देश कागजी साबित हो रहे हैं। शनिवार को सल्टौआ के अमरौली शुमाली, रेहार जंगल, दुबौलिया ब्लॉक के भिऊरा, मझियार और बनकटी के चिंताखोर, थाल्हापार गंगौरा का जायजा लिया गया। सभी जगह गंदगी ही मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी यदाकदा ही दिखाई पड़ते हैं। जब आते हैं तब भी सफाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन

...
झाड़ियों से ढंकी हैं नालियां
सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में अब तक सफाई शुरु नहीं हुई। ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली में राजकुमार के घर के सामने बनाई गई नालियां के ऊपर झाड़ियां उग आई हैं। नालियों में जमा सिल्ट के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। पानी की सड़ांध से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम पंचायत रेहार जंगल के रमवापुर बाबू की स्थिति बेहद खराब है। नालियां जाम हो गई हैं। मच्छरों से ग्रामीण खासे परेशान हैं। एडीओ पंचायत अरुणेश पाल ने बताया कि सफाई कर्मियों की टीम बनाकर सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायत भिऊरा मे एंटी लार्वा का छिड़काव ना होने से ग्रामीण परेशान हैं। गुडिया, राम जगत, राम सुरेश, आत्मा राम ने बताया कि एंटी लार्वा का कभी छिड़काव नहीं कराया गया। सफाई कर्मी का आज तक मुंह भी नहीं देखा। मझियार ग्राम पंचायत के भनखरपुर गांव का भी यही हाल है। ग्रामीण शिव राम, सीताराम, जयराम मौर्य आदि ने एंटी लार्वा के छिड़काव व सफाई कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed