{"_id":"6817c06aad5740558a0d8893","slug":"cleanliness-drive-conducted-in-vishnupurva-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135993-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विशुनपुरवा में चलाया गया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विशुनपुरवा में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Mon, 05 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 05 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सामाजिक संस्था और छात्र युवा दल ने जन जागरूकता के लिए रविवार को वार्ड नंबर 09 विशुनपुरवा में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही लोगों से इधर उधर, सड़क पर कूड़ा करकट न फेंकने की अपील की। संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर जनजागरूकता अभियान है। समिति के उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि 27 अप्रैल से शुरू यह स्वच्छता अभियान नगर के सभी वार्डों में बारी-बारी से संचालित किया जाएगा। छात्र युवा दल के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा, विशुनपुरवा वार्ड अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक आंजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संकट मोचन सेवा ट्रस्ट संस्थापक दुर्गेंद्र श्रीवास्तव, संकट मोचन सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, छात्र युवा दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्र, महामंत्री विनय कुमार राजपूत आदि उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक की रिहाई के लिए किया हवन
बस्ती। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की जेल से रिहाई के लिए रविवार को उनके समर्थकों ने बैड़वा समय माता मंदिर में हवन यज्ञ के साथ विशेष पूजा अर्चना की। वर्ष 2003 में विधान परिषद चुनाव में मतगणना के दौरान हुए विवाद के प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट से पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के साथ ही पूर्व प्रमुख त्रयंबक पाठक, महेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, मो. इरफान को सजा सुनाई गई है। बैड़वा समय माता मंदिर में हवन, यज्ञ, विशेष पूजा के दौरान महेश सिंह, भोला सिंह, मनोज सिंह, विकास शर्मा, मोनू पाठक आदि शामिल रहे। संवाद
विश्व हिन्दू महासंघ का जिला प्रभारी बने प्रमोद
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणा की संस्तुति पर प्रमोद पांडेय को महासंघ का जिला प्रभारी मनोनीत किया है। इसी कड़ी में जिला प्रभारी विंदु गोपाल त्रिपाठी को सहमंडल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह व अजय मिश्र को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। अमहट घाट के निकट सिद्धेश्वर मंदिर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अधिवक्ता प्रकोष्ठ कुलदीप मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी, राकेश सिंह, बालकृष्ण सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
जातिगत जनगणना की तारीख बताने की मांग
बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वांचल प्रभारी महेंद्र श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना के स्वरूप, प्रक्रिया और तारीख की शीघ्र घोषणा करने की मांग की। विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जातिगत जनगणना कराने का केंद्र सरकार का निर्णय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयासों की जीत है। संवाद