फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clashes between two parties over land dispute, case filed against four

Basti News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में घमासान चार पर केस

Sun, 16 Mar 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties over land dispute, case filed against four
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र का सेठा गांव होली के दिन जमीन के विवाद में दो पक्ष के लोगों के बीच दो बार जमकर मारपीट हुई। इससे कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने मारपीट में शामिल चार आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमीन के विवाद में किसी ने विपक्षी का पुआल फूंक दिया, जिसके बाद विवाद होने लगा। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आईं। गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर कर मामला शांत कराया। शाम करीब पांच बजे एक पक्ष के लोग फिर से लाठी डंडे और अन्य हथियार लेकर मारपीट करने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर चढ़ गए। मारपीट होता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क पर घूम रहे लोगों की पिटाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों पक्ष के लोग थाने पर जुटे रहे। देर शाम पुलिस ने एक पक्ष के दीपक कुमार, शिवपाल शर्मा व राम सुरेश और दूसरे पक्ष के गुड्डू उपाध्याय का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed