{"_id":"65e225d2ffb30910b003c704","slug":"claims-to-be-equipped-with-resources-yet-risks-remain-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112254-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन : संसाधनों से लैस होने का दावा, फिर भी जोखिम बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन : संसाधनों से लैस होने का दावा, फिर भी जोखिम बरकरार
Sat, 02 Mar 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
तीन तहसीलों में स्थापित फायर स्टेशन पर एक-एक गाड़ी
एक साथ कई जगह आग लगने पर खड़ी हो जाती है मुश्किल
चार फायर टेंडर के जिम्मे पांच हजार गांवों की सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 7309 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में एक साथ कई जगह आग लगने पर फायर ब्रिगेड के सामने मुश्किल खड़ी हो जाएगी। कारण यह कि जरूरत के हिसाब से दमकल की गाड़ियां उपलब्ध नहीं हैं। जिला मुख्यालय पर बने फायर स्टेशन का जर्जर भवन ध्वस्त किया जा चुका है। सभी प्रशासनिक कार्य हर्रैया तहसील के फायर स्टेशन से संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि मुख्यालय पर फायर टेंडर और स्टाफ तैनात हैं, लेकिन भवन न होने से उनके रहने का ठिकाना नहीं है। कोतवाली व महिला थाने की बैरक में स्टाफ को रहना पड़ रहा है। ऐसे में आग लगने की घटना होने पर समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर सवालिया निशान लगा हुआ है।
चार तहसील, 14 ब्लॉक के 1245 ग्राम पंचायतों कीके करीब पांच हजार गांव-मजरों तक पहुंचने के लिए सड़क के अलावा कई अन्य समस्याएं विभाग को झेलनी पड़ती हैं। इसमें पानी की सहज उपलब्धता भी है। शहर की कई गलियां ऐसी हैं, जहां दमकल की गाड़ी पहुंचना मुश्किल है। आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिले में चार अग्निशमन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें जिला मुख्यालय के अलावा तीन तहसीलों भानपुर, हर्रैया, रुधौली में एक-एक केंद्र खोला गया है। इसके अलावा कलवारी क्षेत्र की अग्निकांड की घटनाओं में इस्तेमाल करने के लिए एक टीम कलवारी थाने में तैनात की जाएगी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्र नाथ कहते हैं कि गाड़ियों के लिए जितनी जरूरत है, उतनी नहीं हैं। बृहस्पतिवार को शासन स्तर से एक नया फायर टेंडर भेजा गया है, लेकिन अभी भी कुछ और गाड़ियों की आवश्यकता है। तीन तहसील और एक मुख्यालय को मिलाकर चार गाड़ियां उपलब्ध हैं। ऐसे में एक साथ दो तीन जगह आग लग जाए तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
इस समय अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर चार बड़े फायर टेंडर और 400 लीटर पानी वाली दो गाड़ी उपलब्ध है। इनमें से मुख्यालय व तीनों तहसीलों पर एक-एक फायर टेंडर लगाया गया है। स्टाफ की बात करें तो मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अलावा उप अग्निशमन अधिकारी तीन, चालक पांच, लीडिंग फायरमैन चार और 65 फायरमैन उपलब्ध हैं।
...
50 हजार की आबादी पर एक दमकल केंद्र का मानक
वर्ष 2007 में तत्कालीन प्रमुख सचिव जेएन चेंबर ने नए मानक तय करते हुए शासनादेश जारी किया था। इसमें 50 हजार आबादी पर एक फायर यूनिट तय की गई थी। शहरी क्षेत्र में पांच किमी पर एक यूनिट को अनिवार्य किया गया था, ताकि आग लगने पर निर्धारित पांच मिनट के भीतर दमकल की गाड़ी पहुंच सके, लेकिन आग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाली रिपोर्ट धूल फांक रही है।
-- -- -- -- -- -
जिले पर एक नजर
- तहसीलें - चार
- विकास क्षेत्र- 14
- क्षेत्रफल - 7309 वर्ग किमी
- कुल आबादी - 26 लाख
- थाना - 16
- फायर स्टेशन 4 (हर्रैया, रुधौली, कलवारी, मुंडेरवा)
...
खुद रहें सतर्क, ताकि हो सके सुरक्षा
- हवा का रुख देखकर आग जलाएं।
- बच्चों को माचिस आदि न खेलने दें।
- चूल्हे की राख पूरी तरह से बुझाए बिना न फेंकें।
- शादी समारोह में चूल्हा ऐसी जगह जलवाएं जहां हवा न हो।
- घर, दुकान, संस्थान आदि में उपकरण लगवाएं।
- ज्वलनशील वस्तुओं के पास बालू की बाल्टी रखें
- जलती बीड़ी-सिगरेट कहीं न फेकें।
- घटना होने पर तुरंत फायर सर्विस की मदद लें।
...
जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर
पुलिस कार्यालय 05542-246309, 05542-246904
9454418368, 9454400261, 9454401036