फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   claim of comeback of sp government

कार्यों की बदौलत दोबारा सत्ता में आने का दावा

Mon, 02 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
claim of comeback of sp government
महदेवा क्षेत्र मंे राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने साइकिल रैली निकाली। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए रविवार को सपा ने जनसंदेश साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को सरकार के कार्यों से अवगत कराया गया। सपा नेताओं ने दावा किया कि अपने कार्यों की बदौलत प्रदेश में पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने परशुरामपुर से मखौड़ा धाम तक साइकिल यात्रा की। इस दौरान नेताओं ने विरोधी दलों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


मखौड़ाधाम में मंत्री राजकिशोर सिंह ने सपा सरकार को लोकप्रिय सरकार बताया और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर गरीब को आवास, पेंशन, रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्य सड़कों से गांवों को जोड़कर विकास का मार्ग प्रशस्त करना इस सरकार का लक्ष्य है। कार्यक्रम को मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसैन तथा जिला पंचायत सदस्य जटाशंकर सिंह ने भी संबोधित कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू सिंह, धर्मपाल सिंह, शिवकुमार गुप्त, मुकेश शर्मा, कमलेंद्र प्रताप पांडेय, कार्तिकेय, बब्बू वर्मा, जयसिंह वर्मा, गोकुल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि जाति धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों को नकारने के दिन आ गए हैं। इन सिद्धांतों पर राष्ट्र व समाज का कभी समग्र विकास नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जनसंदेश यात्रा में राना दिनेश प्रताप सिंह, राना नागेश प्रताप सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष यदुराम यादव, आदित्य यादव, विंध्याचल तिवारी, सूर्य प्रकाश पांडेय, मनोज सिंह, अमित सिंह, डा. शत्रुघ्न सिंह, संतोष सिंह, नौशाद, वहीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक एवं कप्तानगंज विधानसभा से घोषित सपा प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह ने पार्टी समर्थकों के साथ जन संदेश साइकिल यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव एवं प्रभारी अंकुर मिश्रा के मार्गदर्शन में तिलकपुर स्थित शिव मंदिर से निकली साइकिल यात्रा विधानसभा क्षेत्र के कटहरी, दुधौरा, विशुनपुरा, खजुहा, विशनोहरपुर, बिलखाए होते माझा पहुंची। 

राना कृष्ण किंकर सिंह ने कहा कि सपा आजादी के बाद प्रदेश की सत्ता पर काबिज पहली पार्टी है, जिसने अपना कार्यकाल पूरा होने के पूर्व ही अपने सभी वायदों को पूरा कर दिया। पार्टी ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए बहुमुखी विकास किया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की जनता दोबारा पार्टी को पूर्ण बहुमत का जनादेश देगी। मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति की झलक पूरे प्रदेश में दिखाई दे रही है। नि:संदेह अगला कार्यकाल ऐतिहासिक होगा। 

सपर नेता उमाशंकर पटवा के नेतृत्व में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी गई। उमाशंकर पटवा ने  पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का हौसला बढाते हुये कहा कि सपा अपने नीति,  नेता, नेतृत्व और कार्यक्रमों के आधार पर पुन: मजबूत सरकार बनायेगी। कहा कि  सपा सरकार ने अपने पूर्व के सभी चुनावी वायदोें को पूरा किया और विकास के  जो कार्य अधूरे रह गये हैं नेताजी, और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व  में मजबूत सरकार बनने पर शेष कार्य संपन्न होंगे। 

रैली रसूलपुर तरेता हुये सिहारी, करमा होते हुए हड़िया पहुंचकर सभा में बदल गई। सभा को  सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, संत प्रकाश त्रिपाठी, आदित्य यादव, कृपाशंकर पटवा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सलीम, राघवेंद्र सिंह, अमरेंद्र पांडेय ‘शिब्लू’ आदि ने सपा सरकार की उपलब्धियों से जनता को जोड़ा। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार, ग्रामीण विकास, परिवहन, सड़क, पुल आदि के क्षेत्र में सपा ने उपलब्धियोें का कीर्तिमान बनाई है। पार्टी अपने कार्यों के बूते पुन: मजबूत सरकार बनाएगी। 

साइकिल रैली में महेश तिवारी, संदीप यादव, शाजिद भाई, दिनेश सिंह, अर्जुन यादव, कन्हैयालाल, रामरतन, राजेंद्र मिश्र, संदीप पांडेय, संजय तिवारी, आलोक पटेल, प्रेमचंद्र चौधरी, गोपाल चौधरी, राम पूजन, बाबूराम, श्याम नरायन,  भरतराम, माता प्रसाद, दिनेश, रमेश, संजीव कुमार, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed