{"_id":"6ab95ca8a037a9bbdf0549d5","slug":"city-to-be-revamped-with-rs-545-crore-roads-and-parks-to-see-improvements-basti-news-c-207-1-bst1031-167946-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 5.45 करोड़ से संवरेगा शहर, सड़क-पार्क होंगे बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 5.45 करोड़ से संवरेगा शहर, सड़क-पार्क होंगे बेहतर
विज्ञापन
बस्ती। अतिरिक्त स्टांप शुल्क से मिले 5.45 करोड़ रुपये से नगर पालिका शहर की सड़कों, पार्कों और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करेगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
शासन से नगर पालिका को दो किस्तों में 5.45 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका ने 3.56 करोड़ रुपये से 30 प्रमुख निर्माण कार्य प्रस्तावित किए हैं। इनमें जर्जर रास्तों की जगह सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग मार्ग बनाने के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों का निर्माण शामिल है।
भगत सिंह पार्क का पुनर्विकास कराया जाएगा। आंबेडकर पार्क और संत रविदास मूर्ति स्थल पर सुंदरीकरण के साथ नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे वार्डों में सड़क और जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की योजना है।
विज्ञापन
-- --
1.92 करोड़ से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें
स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर 1,92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर पुरानी लाइटों की जगह 90 और 110 से 130 वॉट की एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न चौराहों पर लगी 16 और 12 मीटर ऊंची हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत कर उनमें उच्च क्षमता वाली फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी।
-- -
कोट
दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क की धनराशि आवंटित हो चुकी है। कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही प्रस्तावित कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका