फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   City decorated with colorful lights

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा शहर

Sat, 26 Oct 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
City decorated with colorful lights
दुधिया रोशनी से जगमग बस्ती शहर। - फोटो : BASTI
रंग-बिरंगी रोशनी से सज गया शहर
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर में रंगीन रोशनी की छटा बिखरी रही। घरों व दुकानों पर लगी रंगबिरंगी झालरें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। कपड़ों सहित अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही। इस बीच लोग दीपावली की बधाई देते नजर आए।
नगर पालिका परिषद के ओर से महापुरुषों के प्रतिमाओं पर झलारें लगाई गईं थी। लोग परिवार के साथ बाजारों में खरीदारी कर रहे थे। सबसे अधिक उत्साहित बच्चे दिखे। इलेक्ट्रिक की दुकानों पर चाइनीज झलारों की भी खूब बिक्री हुई। वहीं धनतेरस पर्व के साथ ही लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित हुईं। जो दीपावली पर्व की शोभा को और भी विहंगम कर रहे हैं। पंडालों पर बज रहे भक्तिगीत फिजा में अलग ही रंग भर रहे हैं। भक्ति की बयार में सराबोर लोग मां के चरणों में माथा टेक कर मुरादें मांग रहे हैं।
विज्ञापन

रसोई घर में भी जलाएं दीपक
दीपावली के दिन घर की अच्छी तरह से सफाई करें। पंडित राजेश मिश्र के अनुसार विशेषकर मुख्य द्वार को बहुत अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद मुख्य द्वार पर हल्दी का जल छिड़कें। भगवान गणेश को दूब-घास और मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प चढ़ाना चाहिए। ये वस्तुएं दोनों देवी-देवता को अत्याधिक प्रिय हैं। घर के बाहर रंगोली अवश्य बनाएं। रंगोली को शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर जूते और चप्पल बिल्कुल न रखें। रसोई में झूठे बर्तन बिल्कुल न छोड़ें। दीपावली के दिन घर की रसोई में भी दीपक जलाया जाता है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय करें लक्ष्मी व गणेश पूजन
घर में आ रही लक्ष्मी की स्थिरता के लिए देवताओं के कोषाध्यक्ष धन एवं समृद्धि के स्वामी कुबेर का पूजन-आराधना करने से नष्ट हुआ धन भी वापस मिल जाता है और कर्ज से मुक्ति के द्वार खुल जाते हैं। व्यापार में बड़ी सफलता और यश प्राप्ति के लिए कुबेर यंत्र का पूजन आवश्यक है। ज्योतिषाचार्य राजेेश मिश्रा के अनुसार गृहस्थों के लिए अपने निवास स्थान में पूजा के लिए शाम 05 बजकर 36 मिनट से रात्रि 08 बजकर 14 मिनट तक का समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इसमें भी शायं 06 बजकर 40 मिनट से 08 बजकर 35 मिनट के मध्य बृषभ (स्थिर लग्न)रहेगा। इसी अवधि के मध्य में दीप-दान एवं पूजन के लिए चित्रा नक्षत्र तुलाराशिगत चन्द्र तथा शुभ एवं अमृत चौघड़िया रहने से श्री महालक्ष्मी का पूजन कई गुना अधिक शुभ फलदायी रहेगा।.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed