फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   City and village bathed in light on Choti Deepawali

छोटी दीपावली पर रोशनी से नहाया शहर और गांव

Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
City and village bathed in light on Choti Deepawali
गांधीनगर में दुकानों पर भीड़। - फोटो : BASTI
छोटी दीपावली पर रोशनी से नहाया शहर और गांव
विज्ञापन

बस्ती। जिले मेें रविवार को दिन में जहां धनतेरस की धूम रही, वहीं शाम होते ही छोटी दीपावली पर रोशनी से शहर और गांव जगमगा उठे। इसी के साथ प्रकाश पर्व की रौनक बढ़ गई।
दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। इसके पहले रविवार को छोटी दीपावली और धन तेरस का पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। हालांकि त्योहार पर महंगाई का असर देखा जा रहा है। कमोवेश सभी वस्तुओं की महंगाई के कारण कई लोगों को मन मसोस कर रह जाना पड़ा। फिर भी घरों में दीप जलाए गए और बच्चों ने पटाखे फोड़ छोटी दीपावली की खुशियां मनाई। सोमवार को पटाखों के धूमधड़ाके के बीच दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व शनिवार को धनतेरस के साथ ही शुरू हो गया। हालांकि, दो दिन धनतेरस होने की वजह से रविवार को भी देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों के अलावा संपन्न लोगों ने चांदी के बर्तनों की खरीदारी की। टीवी, फ्रिज, एलसीडी जैसे अनेक इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद होती रही। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुएं भी खरीदी गईं। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। बच्चों के साथ परिवार के लोग बाजार में तरह-तरह का समान खरीदते नजर आए। बच्चे अपनी पसंद के कपड़े खरीदने को उत्सुक दिखे तो युवा नए मॉडलों के कपड़ों की खरीद में दिलचस्पी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर, पुरानी बस्ती में शाम को जमकर खरीददारी हुई। सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों में देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, हनुमान जी, भगवान शिव व देवी पार्वती आदि की मूर्तियां बिक रही थीं तो इनके साथ ही मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलौने भी लोगों को लुभा रहे थे। पटरियों पर लगी दुकानों से दीये, कोसे आदि बिक रहे थे। शाम के समय लोग मूर्तियों के साथ दीये आदि भी खरीदते नजर आए।
नई तरह की मिठाइयों ने खूब लुभाया
इस बार बाजार में कई नई मिठाइयों ने लोगों को खूब लुभाया। इनमें हीरामणि नामक छेना, बपीता, मिल्क पुडिंग, काजू पपड़ी, छुहारा लड्डू, काजू बाइट आदि शामिल है। हीरामणि छेना में चासनी के बजाए दूध का इस्तेमाल किया जाता है। बपीता चौकोर साइज में देसी घी और बेसन से तैयार किया जाता है। इसके अलावा गोंद का लड्डू, छुहारा लड्डू, काजू बर्फी, काजू पपड़ी जैसी भी मिठाइयों की मांग रही। मिठाई व्यवसायी मंगल गुप्ता ने बताया कि नई मिठाइयों के प्रति लोगों का आकर्षण देखा गया। भले ही महंगी हैं, मगर इनकी क्वालिटी काफी बेहतर है।
रंग-बिरंगी लाइटों से नहाया शहर
छोटी दीपावली पर सभी मकानों, प्रतिष्ठानों और दुकानों में रंग-बिरंगी लाइटें और झालरें चमक रही थीं। पूरा शहर रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से चमक रहा था। धार्मिक स्थलों पर भी बिजली की बेहतरीन सजावटें की गई थीं। लोगों ने अपने मकानों में बिजली की झालरें लगा रखी हैं। शहर में सभी दुकानों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है।

आज होगी लक्ष्मी व गणपति की पूजा
दीपावली के दिन रविवार को लक्ष्मी और गणेश की पूजा विधि-विधान से की जाएगी। परंपरागत ढंग से पूजन के बाद दीपों को सजाकर मकान के हर हिस्से में रखा जाएगा। पंडित शैलेंद्र चौबे ने बताया कि दीपावली का दीपोत्सव दो घंटा 24 मिनट की अवधि तक व्याप्त प्रदोषकाल से करना शुभ होगा। पूजन के लिए मूर्तियों को चुनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसका कोई हिस्सा टूटा या फिर भद्दा न हो। मूर्तियों को प्रसन्न चित्त मुद्रा में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed