{"_id":"64497e1979f569649b040954","slug":"chunnilal-died-due-to-lightning-while-grazing-cattle-basti-news-c-7-1-141489-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली गिरने से हुई थी मवेशी चराने गए चुन्नीलाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली गिरने से हुई थी मवेशी चराने गए चुन्नीलाल की मौत
Thu, 27 Apr 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पेठिया लश्करी गांव निवासी 45 वर्षीय पशु पालक राम सागर उर्फ चुन्नी लाल की मौत बिजली गिरने से हुई थी। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ। मंगलवार को सुबह उनका शव सरयू नदी की सोती के पार मिला था। बुधवार को उनके शव का सरयू नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके भाई रामानंद यादव ने मुखाग्नि दी।
बता दें कि पेठिया लश्करी गांव निवासी राम सागर यादव उर्फ चुन्नी लाल अपने 14-15 पशुओं को रोज चराने जाते थे। सोमवार को भी पशुओं को लेकर वह गांव के दक्षिण सरयू नदी की सोती के उस पार गांव के अन्य लोगों के साथ चराने गये थे। सोमवार शाम को तेज आंधी-बारिश और ओले गिरने लगे थे। इस बीच गांव के अन्य चरवाहे किसी तरह जान बचा कर अपने मवेशियों के साथ घर पहुंच गए। देर शाम तक राम सागर यादव घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। मौसम खराब होने की वजह से रात भर राम सागर का कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह परिवार के लोग उन्हें खोजते हुए सरयू नदी की सोती के उस पार पहुंचे तो वहां पड़ा उनका शव मिला। यह देख परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन सरक गई। वह लोग राम सागर का शव लेकर घर आए और दुबौलिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आकाशीय बिजली बताई गई है।