फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CHOs will protest for their rights starting today by wearing black armbands.

Basti News: हक के लिए आज से काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे सीएचओ

Mon, 28 Sep 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
CHOs will protest for their rights starting today by wearing black armbands.
बस्ती। लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज सीएचओ सोमवार से काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। जिलेभर के सीएचओ 28 और 29 सितंबर को आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

संगठन की ओर से सीएमओ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सीएचओ कई वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा संबंधी और मूलभूत मांगें लंबित हैं। वर्ष 2024 में आंदोलन के दौरान शासन और विभागीय स्तर पर मांगों के समाधान को लेकर सहमति और आश्वासन दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल ने बताया कि 28 और 29 सितंबर को सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर उपस्थित रहकर काली पट्टी बांधेंगे और ऑनलाइन कार्य बंद रखेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को लखनऊ में एकत्र होकर आंदोलन के अगले चरण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की प्रमुख मांगों में सीएचओ का पृथक कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति लागू करना, एबी-एचडब्ल्यूसी गाइडलाइन के अनुसार मानदेय देना, पीबीआई को मासिक मानदेय में मर्ज करना, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता देना, रिक्त पदों पर स्थानांतरण की सुविधा और स्वास्थ्य बीमा व सामाजिक सुरक्षा देना शामिल है।

संगठन ने वर्ष 2024 में बनी सहमतियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिला महामंत्री निरंकुश शुक्ला, जिला प्रवक्ता आशुतोष चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed