फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CHO will become master trainer after training

Basti News: प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनर बनेंगे सीएचओ

Wed, 20 Nov 2024 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
CHO will become master trainer after training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को रुधौली और साऊंघाट के सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया है। विभिन्न विधाओं में दक्ष किए जा रहे यह सीएचओ ग्राम पंचायत स्तर पर मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे।
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि ब्लॉकवार सभी सीएचओ को टीबी मुक्त पंचायत एवं फैमिली केयर गिवर के तहत विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। सात बैच में यह प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचओ को ट्रेनिंग देकर उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए हर घर में एक सदस्य को फैमिली केयर गिवर बनाया जाएगा। यह सदस्य संबंधित पीड़ित मरीज की सहमति पर बनेगा। प्रशिक्षक एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि पहले चरण में सीएचसी गौर और सल्टौआ के सीएचओ को ट्रेनिंग दी गई और दूसरे चरण में रुधौली और सॉऊघाट के सीएचओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत सीएचओ अपने क्षेत्र में घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed