{"_id":"670d51ec0beaa093ab07dd66","slug":"chitrakhor-scuffle-with-junior-engineer-who-went-to-investigate-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125633-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जांच करने गए अवर अभियंता से चित्राखोर में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जांच करने गए अवर अभियंता से चित्राखोर में हाथापाई
विज्ञापन
- बकाया बिल जमा करने की नसीहत देने गांव में पहुंचे थे जेई
- परिचय पत्र मांगने पर गांव के युवक से शुरू हुआ विवाद
- लालगंज थाने में दोनों पक्षों ने दी है तहरीर,जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। बिजली चोरी की जांच करने लालगंज थानाक्षेत्र के चित्राखोर गांव पहुंचे अवर अभियंता से गांव के लोगों का विवाद हो गया। परिचय पत्र मांगने को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। धक्का-मुक्की में जेई एक गड्ढे में गिर गए। मोबाइल, सरकारी अभिलेख आदि गायब हो गया। थाने में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है।
विद्युत वितरण उपकेंद्र देईसांड़ के अवर अभियंता प्रमोद कुमार सरोज सोमवार को लाइनमैन और मीटर रीडर को साथ लेकर चित्राखोर गांव में कनेक्शन की जांच करने पहुंचे। मीटर और बिल की जांच के दौरान लोगों को बता रहे थे कि अगर 10 हजार से ज्यादा बिल बकाया है तो उसे दो-तीन दिन में चुकता कर दें। अन्य बकाया जमा करने के लिए वह उपभोक्ताओं को नसीहत दे रहे थे। इसी बीच गांव के रोहित चौहान से आईकार्ड और परिचय पूछने के दौरान विवाद हो गया। थाने में दी तहरीर में दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
रोहित चौहान के अनुसार जेई से परिचय पूछने पर वह अपशब्द कहने लगे। इसके बाद जेई ने खुद हाथ उठाया। उनसे मारपीट की बात गलत है। वहीं जेई का कहना है कि कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर रोहित चौहान ने उन्हें मारापीटा। धक्का मुक्की में वह गड्ढे में गिर गए। उनकी मोबाइल और सरकारी अभिलेख लोगों ने छीन लिए। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।