फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Child's health deteriorates after vaccination, causing uproar over death

Basti News: टीकाकरण के बाद बिगड़ी मासूम की तबीयत, मौत पर हंगामा

Fri, 30 Jan 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Child's health deteriorates after vaccination, causing uproar over death
मेहड़ा गांव में शिशु की मौत पर परिजनों से जानकारी लेते डीआईओ डॉ. एके चौधरी स्रोत विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी बनकटी (बस्ती)। पीएचसी बनकटी के अंतर्गत मेहड़ा गांव में टीकाकरण के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीकाकरण में एएनएम की ओर से लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने घर पर ही हंगामा कर मामले की जांच के लिए अड़ गए थे। इसके बाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच किए तो किसी तरह से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तत्काल डीआईओ डॉ. एके चौधरी को मौके पर भेजा गया। जांच में पता चला कि मेहड़ा निवासी राधा देवी पत्नी दिनेश गौतम का एक माह पूर्व संतकबीरनगर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। परिजनों के अनुसार, जन्म के बाद बच्ची की तबीयत ठीक थी, मगर कुछ दिन बाद खराब होने पर उसे अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। एक सप्ताह बाद उसे डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे झटका आने की समस्या होने लगी थी, सांस लेने में भी तकलीफ थी और इलाज चल रहा था। बताया कि जन्म के 28 दिन बाद 28 जनवरी बुधवार को बच्ची को बीसीजी का टीका लगाया गया। डीआईओ ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, इसका कोई नुकसान नहीं होता है। नवजात शिशु की मौत के बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने चले गए थे। पोस्टमार्टम के लिए कहा गया, मगर परिजन नहीं माने।
वहीं डीआईओ ने बताया कि बुधवार को गांव के पंचायत भवन पर एएनएम ने बच्ची का टीकाकरण की थी। उसी रात 11 बजे मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी थी और कुछ ही देर बाद उसी मौत हो गई। जांच में यह पता चला है कि मासूम की तबीयत पहले से ही खराब थी। बीजीसी का टीका टीबी से बचाव के लिए लगाया जाता है, इसमें कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है। अगर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी होते तो मौत का कारण स्पष्ट हो पाता।

वहीं, मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की एएनएम की ओर से टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed