{"_id":"69dfdda1ed5d7e6b8308aab4","slug":"children-took-out-a-rally-and-encouraged-them-to-enroll-basti-news-c-207-1-bst1013-156880-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों ने रैली निकाल नामांकन के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों ने रैली निकाल नामांकन के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
गौर। सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों और शिक्षकों ने रैली निकाल नामांकन के लिए प्रेरित किया और अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में कराने का आह्वान किए। रैली को ग्राम प्रधान राम मूरत ने विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
स्कूल चलो अभियान की रैली विद्यालय से होते हुए होते हुए ग्राम भाऊपुर, गंगापुर, मझरिया, चैनपुरा गांवों में पहुंची। जहां स्कूली बच्चों ने नारे के साथ शिक्षा के महत्व को बताया। प्रधानाध्यापक डॉ शिव प्रसाद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि अपने बच्चों का दाखिला सरकारी परिषदीय विद्यालय में जरूर कराए। यहां सरकार की ओर से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ कई अन्य सुविधाएं दी जा रही है।
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर सुसज्जित ढंग से संचालित हो रहा है, जहां बच्चों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, साथ ही स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, प्रोजेक्टर, खेलकूद का मैदान, संगीत और योग के क्लास भी संचालित कराए जा रहे हैं। रैली में मुख्य रूप से शिक्षक अभिषेक कुमार यादव, राजेश कुमार, अख्तरून निसा, आंचल पाल, शीला, राजपती, ज्योति, अवंतिका, नीतीश, मयंक, शैलेश, डॉ. राम शंकर पांडेय आदि का विशेष सहयोग रहा।