फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children studied in Panchayat Bhawan in Turkaulia

तुरकौलिया में पंचायत भवन में बच्चों ने की पढ़ाई

Wed, 01 Sep 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Children studied in Panchayat Bhawan in Turkaulia
प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया राय में प्रवेश मार्ग अवरूद्व होने से सूना पड़ा विद्यालय। - फोटो : BASTI
तुरकौलिया में पंचायत भवन में बच्चों ने की पढ़ाई
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लॉक में बुधवार को पहले दिन खुले कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों का बीईओ रामनगर नीरज सिंह ने निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरखोरिया और दुबौली में बच्चों के लिए बनाए गए एमडीएम की गुणवत्ता जांची और नरखोरिया में बच्चों के साथ भोजन किया। तुरकौलिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को पंचायत भवन में पढ़ाई की। क्योंकि विद्यालय को जाने वाला मार्ग महीनों से अवरुद्ध है।
शिक्षकों से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। ग्राम पंचायत तुरकौलिया राय के प्राथमिक विद्यालय में रास्ता अवरुद्ध होने के चलते बच्चे और शिक्षक स्कूल में नहीं पहुंच सके। स्कूल का मार्ग अवरुद्ध होने के नाते विद्यालय पंचायत भवन के कमरे में संचालित किया जा रहा है। इससे बच्चों और शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यक उमेश कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए 29 जुलाई को ही लिखित प्रार्थनापत्र देकर विद्यालय के रास्ते को खुलवाने के लिए खंड शिक्षाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। इसकी सूचना बीईओ की ओर से एसडीएम को भी दी गई है, लेकिन रास्ता खुलवाने का प्रयास नहीं किया। बीईओ नीरज सिंह ने बताया कि प्रकरण के समाधान के लिए एसडीएम को अवगत कराया गया है। तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। शीघ्र ही विद्यालय के भूमि की पैमाइश कराकर विद्यालय के रास्ते का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed