फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   children of council schools will study in smart class

स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Sat, 29 Oct 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
children of council schools will study in smart class
स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय स्कूलों के बच्चे जल्द स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। जिले में बच्चों को स्मार्ट शिक्षा देने के लिए शासन के निर्देश पर 294 स्कूलों का चयन किया गया है। इसके लिए स्वीकृत शासन से मिल गई है। इस पर लगभग 6.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे लगभग पचास हजार बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
जिले में 2076 परिषदीय स्कूल हैं, जिनमें 1430 प्राथमिक, 324 उच्च प्राथमिक और 322 संविलियन विद्यालय हैं। इनमें दो लाख 44 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से निशुल्क ड्रेस, बैग, स्वेटर और जूते मोजे के साथ एमडीएम मुहैया कराया जाता है। निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, अब शासन ने जिले के 294 स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाकर बच्चों को पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई को स्मार्ट बनाने के लिए डिजिटल माध्यम स्मार्ट क्लास तैयार किए जाएंगे। उसके लिए शिक्षको को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सका। निपुण भारत अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए दीक्षा एप समेत अन्य माध्यमों किया गया है। चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रत्येक स्कूल पर 2.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उसमें से दीक्षा एप के माध्यम से टेक्सट बुक और टीचिंग मैनुअल उपलब्ध कराए जाएगा। इसके जारिए 65 सौ से अधिक वीडियो कंटेंट से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। स्कूल में प्रोजेक्टर और कंप्यूटर की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास शुरू होने के बाद निगरानी तीन स्तर पर होगी। पहली मौके पर जाकर दूसरी तिमाही समीक्षा के जारिए और तीसरी थर्ड पार्टी के माध्यम से कराई जाएगी।

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि जिले के 294 स्कूलों को स्मार्ट बनाने की योजना में शामिल किया गया है। इसकी स्वीकृत शासन से मिल गई है। बजट आने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। यह योजना शुरू हो जाने से शिक्षा व्यवस्था हाईटेक तो बनेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed