फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   children bearing the brunt of the weather

Basti News: मौसम की मार झेल रहे बच्चे, चिल्ड्रेन वार्ड में भीड़

Sun, 03 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
children bearing the brunt of the weather
जिला अस्प्ताल में रोज आ रहे करीब 50 से 60 बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रात में सिहरन व दिन में कड़ी धूप। मौसम का यह उतार-चढ़ाव बच्चों पर भारी पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। दो सप्ताह पहले जहां जिला अस्पताल मं 10 से 15 बच्चे पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या 50- 60 तक पहुंच जा रही है।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड मेंं बीमार बच्चों की भीड़ है। इस समय हाईफीवर, निमोनिया, डायरिया, उल्टी की समस्या से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे है। चिकित्सक तीमारदारों से बच्चों को रात व सुबह की ठंड से बचाने के साथ ही उनके खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे है। शनिवार को ओपीडी में 50 बीमार बच्चे पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते प्रतिदिन 50 से 60 बच्चे जिला अस्पताल पहुंचे रहे है।
विज्ञापन

बच्चों की जांच करने के बाद तीमारदारों को उचित परामर्श दिया जा रहा है। जिन बच्चों को ज्यादा परेशानी रहती है उन्हें भर्ती कर लिया जा रहा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 26 तो पीआईसीयू में 15 बेड हैं। दोनों वार्डों में 35 बच्चे भर्ती हैं। तीमारदारों ने बताया कि उल्टी-दस्त से बच्चे परेशान हैं। उनमें सुस्ती आ रही है। हर वक्त रोते रहते हैं। रात में ठीक से सोते नहीं। बुखार, जुकाम, सर्दी से भी नौनिहाल बेचैन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed