फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Child drowns while bathing with other children in the Visuhi River.

Basti News: विसुही नदी में बच्चों के साथ नहाने गए मासूम की डूबकर मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Child drowns while bathing with other children in the Visuhi River.
मृतक शनि की फाइल फोटो
गौर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माझा मानपुर के राजस्व गांव खंभा में मंगलवार को बच्चों के संग विसुही नदी में नहाने गया एक छह साल का मासूम गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया। इसके बाद साथ नहा रहे अन्य बच्चे घर भाग गए। कुछ देर बाद मछुआरों की जाल में बच्चा फंस गया। मछुआरों ने उसे बाहर निकाला तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

खंभा गांव के अमरनाथ निषाद का बेटा शनि निषाद (6) बच्चों के साथ खेलते हुए गांव बगल के विसुही नदी के किनारे पहुंच गया। गांव के बच्चे के साथ नहाने के लिए वह भी नदी में उतर गया। इस दौरान मासूम गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। साथ में नहा रहे अन्य बच्चे निकल कर घर चले आए। तब तक किसी को कुछ नहीं पता चला। घाट पर मौजूद कुछ मछुआरे जाल से मछली पकड़ रहे थे, तभी जाल में मासूम फंस गया। लोगों ने बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मछुआरों ने घटना की जानकारी गांव और परिजनों को दी। गांव के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि अमरनाथ निषाद का परिवार बेहद गरीब है। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है, उसके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। जिसमें शनि चौथे नंबर का था, दर्दनाक हादसे से गांव में मातम छाया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed