{"_id":"6ab95d23aed1c4d68b088ae3","slug":"chetan-shines-with-bat-and-ball-from-basti-to-chennai-selected-for-the-rest-of-india-team-basti-news-c-207-1-bst1005-167916-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती से चेन्नई तक चमका चेतन का बल्ला-गेंद, रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती से चेन्नई तक चमका चेतन का बल्ला-गेंद, रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन
विज्ञापन
कोच अनिकेत के साथ चेतन स्रोत कोच
बस्ती। जिले में क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग लेने वाले चेतन शर्मा का बल्ला और गेंद चेन्नई तक चमका है। बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने उनका चयन अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में किया है।
चेतन बस्ती निवासी कोच अनिकेत उपाध्याय की मेंटरशिप में पिछले कई वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके चयन से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी है। रेस्ट ऑफ इंडिया और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी की चैंपियन तमिलनाडु के बीच चार दिवसीय मुकाबला एक से चार अक्तूबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। देशभर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में जगह दी गई है।
बीसीसीआई लेवल-ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सर्टिफाइड कोच अनिकेत उपाध्याय ने चेतन के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चेतन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर क्षमता रखता है और अच्छे ऑलराउंडर के रूप में आगे बढ़ रहा है। अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण उसकी सफलता का आधार है। राष्ट्रीय स्तर की टीम में चयन उसकी मेहनत का परिणाम है। चेन्नई में बेहतर प्रदर्शन कर वह भारतीय क्रिकेट में आगे बढ़ने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है।