फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cheating in the name of getting a job in the district hospital

Basti News: जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting a job in the district hospital
बस्ती। नौकरी के लिए रुपये लेकर हड़पने के मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के गनेशपुर टोला बेलवा जोर निवासी सुजीत कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस संबंध में राम प्रकाश निवासी गनेशपुर चौरवा ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसके बेटे अर्जुन कुमार को जिला अस्पताल बस्ती में सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के लिए सुजीत कुमार ने एक लाख रुपये की मांग की। उसने अपने लड़के अर्जुन कुमार के फोन-पे के माध्यम से 38 हजार रुपये सुजीत कुमार के खाते में भेज दिया। इसके बाद 50 हजार रुपये नकद सुजीत कुमार को दिया। उसके बाद भी आरोपी 30 हजार रुपये मांगने लगा। शक होने पर राम प्रकाश ने रुपये वापस मांगे तो सुजीत कुमार ने मना कर दिया। आनाकानी करने के साथ ही वह जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed