{"_id":"675dd2ae6383654bee0e5774","slug":"cheated-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-basti-news-c-207-1-bst1001-128841-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी दिलाने के नाम पर की 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी दिलाने के नाम पर की 10 लाख की ठगी
Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जय किसान इंटर काॅलेज लालपुर इमलियाधीश में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
पुलिस ने शत्रुधन सिंह निवासी ग्राम बानडीह उर्फ मिश्रौलिया की तहरीर पर शिवांशु मिश्रा, वंदना मिश्रा निवासी ग्राम इमलियाधीश, थाना पैकोलिया पर ठगी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके भतीजे पवन कुमार सिंह की चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 9.65 लाख रुपये बैंक खाते तथा 35 हजार नकद ले लिए। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद।