फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Charged with hitting Katte on the head with butt

Basti News: कट्टे के बट से सिर पर वार करने का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Charged with hitting Katte on the head with butt
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में कट्टे के बट से सिर पर वार करने का आरोप लगाया गया है। थानाक्षेत्र के साड़पुर निवासी रणजीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके पुत्र राणा रितेश सिंह पर 31 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि एक राय होकर आए विपक्षियों ने रंजिशन लाठी-डंडे और कट्टे के बट से सिर पर वार किया। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक सिंह, आदर्श सिंह, उत्कर्ष सिंह, विजय प्रताप सिंह, शौर्य सिंह निवासी साड़पुर थाना दुबौलिया, अयांश सिंह निवासी गोंडा और सूरज सिंह निवासी रमना तौफीर थाना दुबौलिया पर बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed