फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chanting the name of Ram gives relief from sufferings.

Basti News: राम नाम संकीर्तन से कष्टों से मिलती है मुक्ति

Tue, 14 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chanting the name of Ram gives relief from sufferings.
महादेवा  में आयोजित कार्तिक महोत्सव में श्रीराम संकिर्तन के साथ प्रभात फेरी लगाते हुए - संवाद
महादेवा/बनकटी। राम मड़ईया महादेवा में कार्तिक महोत्सव के तहत कथा एवं श्रीराम संकीर्तन के सातवें दिन प्रभात फेरी निकाली गई। कथा व्यास आचार्य कृष्ण कुमार शुक्ला ने कार्तिक मास के महत्व और रामनाम के प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

कथा में आचार्य शुक्ला ने कहा कि कार्तिक मास का विशेष धार्मिक महत्व है। इस माह में श्रीराम का नाम जपने और संकीर्तन करने से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं तथा मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने गंगा स्नान, तुलसी पूजा, सात्विक भोजन, दीपदान जैसे धार्मिक कार्यों का पालन करने का महत्व बताते हुए कहा कि इनसे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सुझाव दिया कि सूर्योदय से पहले गंगा स्नान, तुलसी पूजन और सात्विक भोजन करना चाहिए तथा भजन-कीर्तन से दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. आरपी शुक्ल ने गाँव व आसपास के क्षेत्रवासियों से इस पावन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में जगदंबा शुक्ला, राम प्रताप शुक्ला, बबलू सिंह, हरि प्रसाद गुप्ता, शिवांशु शुक्ला, रामू उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने भक्तिभाव के साथ राम नाम का संकीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed