फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chances of sunshine during day and cold at night till 31st

Basti News: 31 तक दिन में धूप और रात में ठंड के आसार

Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chances of sunshine during day and cold at night till 31st
रात को कोहरे से ट्रेन और बसों की रफ्तार धीमी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिन में धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, धूप में भी सर्द हवा के कारण दोपहर तक हल्की ठंडक का अहसास हुआ। सुबह-शाम ठंड बरकरार है। शाम ढलते ही कोहरा छाने लग रहा है। रात में कोहरे के कारण कई ट्रेनें और बसें लेट चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

पिछले कई दिनों से मौसम में सुधार हो रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। ऐसे में ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बाजार में भी चहल-पहल दिखने लगी है। ठंड से प्रभावित जनजीवन सामान्य हो रहा है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला अस्पताल में ठंड से परेशान मरीजों और तीमारदारों को धूप निकलने से राहत मिली है। अस्पताल परिसर में बेेंचों पर बैठ कर तीमारदार धूप का आनंद लेते देखे गए।
विज्ञापन


उधर, रात का घना कोहरा सुबह तक देखने को मिला। कोहरा के कारण ट्रेनों और बसों की रफ्तार धीमी है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोहरे के कारण मनवर संगम एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, छपरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली क्लोन दो घंटा और अवध आसाम दो घंटा विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के मौसम विज्ञानी दानिश ने बताया कि 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य होगी। रात के तापमान में कुछ गिरावट आएगी। मौसम 31 जनवरी तक इसी तरह रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed