फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Challenges are necessary for art development: Sunil Paul

कला विकास के लिए जरूरी हैं चुनौतियां : सुनील पॉल

Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Challenges are necessary for art development: Sunil Paul
सुनील पाल। - फोटो : BASTI
कला विकास के लिए जरूरी हैं चुनौतियां : सुनील पॉल
विज्ञापन

बस्ती। मुंबई के हास्य कलाकार सुनील पाल देश-विदेश के मंचों पर अपने बेहतरीन अदाकारी से लोगों को गुदगुदाते हैं। रविवार की देर रात वह बस्ती महोत्सव में पहुंचे थे। मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कला के विकास के लिए चुनौतियां जरूरी हैं।
हास्य कला में आए परिवर्तन पर सुनील ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। यह समय-समय पर वर्तमान समाज की जरूरत बन जाता है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार अपने जीवन में अलग-अलग तरह के किरदार निभाता है। ऐसे ही हास्य का आर्ट फॉर्म हंसाना है। इस एक ही अदा को अलग-अलग किस प्रकार से किया जाए, इसका प्रयास किया जाता है। यदि इसमें परिवर्तन न किया जाए तो लोगों को रुचि नहीं रह जाएगी। हम सोते-जागते परिवर्तन पर गहन मंथन करते हैं। मंच पर नए रूप में प्रस्तुत होकर लोगों को हंसाना जीवन से जुड़ गया है।
विज्ञापन

वर्तमान चुनौतियों के एक प्रश्न पर सुनील ने कहा कि इस विद्या में तमाम चुनौतियां आती हैं। यह आना भी सही है। यदि चुनौतियां नहीं होंगी तो कला का विकास रुक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed