फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chairman's bail approved by High Court

Basti News: चेयरमैन की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर

Fri, 10 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chairman's bail approved by High Court
बस्ती। यौन शोषण के केस में जेल भेजे गए रुधौली नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद की जमानत हाईकोर्ट में मंजूर हो गई है। जमानतदारों के सत्यापन के बाद चेयरमैन के जेल से रिहा हो जाएंगे। आरोपी की जमानत अर्जी पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई थी मगर न्यायालय ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। इससे पहले 10 अक्तूबर को विशेष न्यायालय एससीएसटी अविनाश मिश्र की अदालत में जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक हयात मोहम्मद ने घटनाक्रम के बारे में न्यायालय को बताया था कि 27 अगस्त को रुधौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने धीरसेन निषाद पर नगर पंचायत में नौकरी देने के लालच में यौन शोषण, दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के आदेश पर रुधौली पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद पीड़िता के डॉक्टरी परीक्षण के साथ अन्य प्रक्रिया पूरा करने के बाद आरोपी चेयरमैन की 31 अगस्त को गिरफ्तारी कर एक सितंबर को जेल भेज दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed