फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Celebrations were held as soon as Kanhaiya was born, devotees rejoiced.

Basti News: कन्हैया का जन्म होते ही मना उत्सव, झूमे श्रद्धालु

Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Celebrations were held as soon as Kanhaiya was born, devotees rejoiced.
कुदरहा। कुदरहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कन्हैया का जन्म होते ही माहौल उत्सवी हो गया। बाल कृष्ण लाल की दिव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई तो श्रद्धालु झूमने लगे। भजनों की गंगा प्रवाहित हुई।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित कृष्णानंद मिश्र ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ जाता है और धर्म की प्रवृत्ति कमजोर पड़ जाती है, तब भगवान पृथ्वी पर अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। जो मनुष्य करुणा, दया और परोपकार करता है, वह प्रभु का सदैव प्रिय बना रहता है।
विज्ञापन


कथा से पूर्व यजमान उत्तम व कौशलेंद्र मणि ओझा एवं शकुंतला व रसिकेंद्र मणि ओझा ने ब्यास पीठ का पूजन किया। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, डाॅ. आशीष नरायण त्रिपाठी, डॉ. शिवेंद्र मणि, डाॅ. सतेंद्र मणि एवं देवानंद त्रिपाठी ने कथा ब्यास का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कैलाश दूबे, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, भोला तिवारी अनिल सिंह, राम अशीष गोस्वामी एवं महेश राव, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed