{"_id":"5bb3b51a867a554f1c0ee963","slug":"celebrated-gandhi-shatri-birtthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू का मानववाद, शास्त्री की सादगी आज भी प्रासंगिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू का मानववाद, शास्त्री की सादगी आज भी प्रासंगिक
basti
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पारंपरिक ढंग से मनाई गई। सभी सरकारी, गैर सरकारी महकमों के अलावा सार्वजनिक व निजी संस्थानों में दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। रघुपति राघव राजाराम...,पीर पराई जाने रे..जैसे भजन गूंजते रहे।
कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बापू और शास्त्री के जीवन वृत्तियों की विस्तार से चर्चा की। कहा कि गॉधी दर्शन भारत के मूल दर्शन का प्रतिनिधित्व करता है। डीआईजी आशुतोष कुमार, जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश जयशील पाठक ने अपने-अपने कार्यालय में हिस्सा लेते हुए गांधी चर्चा की। डीएम डॉ. राज शेखर ने कलेक्ट्रेट में बापू और शास्त्री को नमन, माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन दोनों को स्मरण किया। कहा कि महात्मा गॉधी के विचार हमेशा अमर रहेंगे और उनके मानवतावाद को हम सबको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रमों को सफल बनाना चाहिए। एडीएम रमेश चन्द्र, सीआरओ आरडी पांडेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कमिश्नर कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। जीजीआईसी की छात्राओं को सम्मानित भी किया। अपर आयुक्त प्रशासन वीके दोहरे, संयुक्त विकास आयुक्त टीपी मिश्र, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, उप निदेशक सूचना डॉक्टर मुरलीधर सिंह आदि ने गॉधी और शास्त्री पर अपने विचार व्यक्त किए। संचालन अशोक मिश्रा ने किया। इससे पहले डीएम ने गॉधी कला भवन स्थित गॉधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं हथियागढ़ कुष्ठ सेवाश्रम में पौधरोपण किया। अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल, वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण किया गया। सीडीओ अरविंद पाण्डेय ने विकास भवन में सीएमओ डॉ. जेएल कुशवाहा ने अपने दफ्तरों में सहकर्मियों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया। मण्डलीय सूचना कार्यालय पर भी बापू एवं शास्त्री जयन्ती मनाई गई। डॉ. विजय प्रभाकर त्रिपाठी, अश्वनी कुमार, मानसिंह यादव, ओम प्रकाश, जगदीश, अब्दुल हक आदि उपस्थित रहे
बापू व शास्त्री जयंती पर स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता
बस्ती। महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में वाक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक और बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ राज शेखर ने वरिष्ठ नागरिकों में मोहम्मद वसीम अंसारी, चंद्रबली मिश्रा, सत्येंद्रनाथ मतवाला, रामदत्त जोशी, श्याम प्रकाश शर्मा, शेर बहादुर सिंह, राम कृष्णलाल जगमग, सुदामा राय, तनवीर आलम को अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। बालक वर्ग प्रतियोगिता में अंगद चौधरी ने प्रथम, विनय यादव द्वितीय, दिलीप कुमार तृतीय, बाबूराम चतुर्थ, सूरज भट्ट पंचम, नितिन राजपूत षष्ठम स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में कुमारी कनिज, आरती द्वितीय, प्रकृति वर्मा तृतीय, सुनीता राज चतुर्थ, रोशनी चौधरी पंचम, पूनम षष्ठम स्थान पर रहीं। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि खेल में हार जीत की चिंता किए बिना प्रतिभाग करना चाहिए, कहा कि खेल से न सिर्फ स्वास्थ्य ठीक रहता है, बल्कि युवाओं को सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अवसर भी देती है। स्टेडियम परिसर में कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष को न जलाए जाने विषयक पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को डीएम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ आरडी पांडेय, अखिलेश दूबे, बलराम वर्मा, हरीश कुमार, इंद्रजीत मौर्या, मोहम्मद अकरम महमूद, जितेंद्र पटेल, प्रवीण कुमार, शिवशंकर यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रमौलि पांडेय आदि मौजूद रहे।
श्रद्धापूर्वक याद किए गए महात्मा गांधी और शास्त्री
सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में दिया गया स्वच्छता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर मंगलवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों व सामाजिक संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन भर कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।
देलही स्कूल आफ एक्सीलेंस परिसर में दोनो महापुरुषों को याद किया गया। पुष्पार्चन के बाद स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रबंधक संस्थापक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मीमणि त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी व वंदना पांडेय आदि ने स्कूल परिसर को साफ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पालिका परिषद के कार्यालय व एपीएनपीजी कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण किया। स्काउट भवन परिसर के पीछे स्थित प्राइमरी पाठशाला में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, एडीएम रमेश कुमार, ईओ डा. मणिभूषण त्रिपाठी सहित वार्डों के सभी सदस्य मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परिसर में एनएसएस के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर अपनी बात रखी। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. देवनाथ पाठक, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी व डा. रेखा सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन पर चर्चा की।
जनपद न्यायालय सभागार में दोनों महापुरुषों को याद किया गया। जनपद न्यायाधीश जयशील पाठक ने महात्मा गांधी व शास्त्री के विचार व आदर्श को प्रासंगिक बताया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की सलाह देते हुए संकल्प दिलाया। इस मौके पर न्यायाधीश मदन लाल निगम, हर्ष अग्रवाल, अब्दुल कयूम, पृथ्वीपाल यादव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एपीएनपीजी कालेज में प्राचार्य डा. मु. असलम सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी में विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने प्रभातफेरी के माध्यम से स्वच्छ भारत सुंदर भारत के नारा लगाते हुए महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल जी, प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन किया। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में ले. जितेंद्र शाही के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन आरए त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
मदरसा न्यू कैंब्रिज स्कूल मुरलीजोत में कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक मसरुर आलम ने पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक किया। न्यू सोशल एण्ड साइंस मॉडर्न पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर में प्रबंधक सुदामा यादव ने ध्वजारोहण किया। अनन्या पब्लिक स्कूल डिलिया में स्वच्छता अभियान पर रैली निकाली गई। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल उदयनगर हडिया में संस्थापक उदयनारायन सिंह ने ध्वजारोहण किया। द सीएमएस में विद्यालय के आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली निकली। मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने बच्चों को स्वच्छता एकता अखंडता का संकल्प दिलाया गया। गांधी कला भवन व शास्त्री चौक पर बच्चों ने पोस्टर वितरित कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी व को-आर्डिनेटर आशुतोष पांडेय ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन किया। स्कूल परिसर में क्लीन स्कूल अभियान चलाया गया।
खिदमत फाउंडेशन की ओर से महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती पर गड़गोड़िया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यहां शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ. मो. इकबाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुुल राशिद, डॉ. तारिक जमील, डॉ. सरफराज, डॉ. तैय्यब अंसारी, डॉ. बीना मिश्रा, फरहा कौसर आदि मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों ने किया नमन
बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सदर विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में कचहरी परिसर व विकास भवन परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने गांधी कला भवन में गांधी प्रतिमा पर शास्त्री चौक पर लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, रवींद्र गौतम, सत्येंद्र सिंह भोलू, राजकुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे। इधर, भाजपा महिला मोर्चा की टीम गांधी कला भवन परिसर व आसपास तथा शास्त्री चौक के आसपास सफाई की। जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर शीला पाठक, निर्मला श्रीवास्तव, शालिनी, संध्या दीक्षित आदि मौजूद रहीं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, अमानुल्लाह इराकी सहित तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी।
हियुवा भारत के बनकटी ब्लॉक इकाई ने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में गोपी ग्राम सभा में स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में सफाई आदि की। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव ने अपने आवास पर गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर दिल्ली में किसानों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की गई। भाजपा नेता जितेंद्र पाल ने कृष्णा भगौती स्थित सावित्री देवी एजूकेशनल एकेडमी में दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रालोद ने गांधी कला भवन व शास्त्री चौक पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, राधेश्याम चौधरी, राय अंकुरम आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांवों को गणराज्य बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह प्रधानों को शपथ दिलाई। इस मौके परमहंस शुक्ल, अनिल सिंह, जय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला संयोजक अभिनव उपाध्याय ने भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री चौक पर सफाई कर अभियान चलाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजन मिश्र, शरद सिंह रावत, अमृत वर्मा, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मनमोहन काजू, सरोज मिश्र, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्र में याद किए गए गांधी व शास्त्री
बस्ती। ग्रामीण इलाके में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न कार्यक्रमों के बीच नमन करते हुए याद किया गया।
नगर प्रतिनिधि के अनुसार नगर थाना पर थानाध्यक्ष राम अशीष यादव व समस्त पुलिस कर्मियों ने गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छता की शपथ ली। सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में सीमा गौड, रंजीत श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शाबिया खातून आदि ने पुष्पार्चन कर याद किया। एसएस प्रशिक्षण संस्थान में राजू सिंह ने पिपरा गौतम में स्थित सुखई सिंह महाविद्यालय में डॉ. अनुभव सिंह ने, प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया बरगाह में दोनों महापुरुषों को याद किया गया। बच्चों ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता मौर्य ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज गोटवा में डॉ. वीके वर्मा, श्रीकान्त चिंतामणि त्रिपाठी मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में प्रबंधक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, बीपीडी एल बालिका इंटर कॉलेज बिहरा में शिवपूजन लाल, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में प्रधानाध्यापक डॉ. योगेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय बेलभरिया में प्रवीण सिंह, प्राथमिक विद्यालय शम्भूपूर में प्रधानाध्यापक प्रशांत मणि सिंह, प्राथमिक विद्यालय निपनियां में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय उभाई में प्रधानाध्यापक प्रमोद त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय ओझागंज में डॉ. विनीता त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर तिवारी प्रथम में रामजी वर्मा, प्राथमिक विद्यालय भैसा चौबे में अर्जुन प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय फरेन्दा जागीर में गुलाम अशरफ, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में संतोष कुमार शुक्ला पुष्पार्चन किया।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत की ओर से चेयरमैन धीरसेन निषाद की अगुवाई में रैली निकालकर स्वच्छता एवं सफाई के प्रति नगर वासियों को जागरूक किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने रैली के माध्यम से समाज को नशा मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। रुधौली तहसील सभागार में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ। डॉ शैलजा के निर्देशन में रैली निकली गई और ग्राम बनकटियां में छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। इसके साथ ही तहसील परिसर में तहसीलदार बृजेश वर्मा, थाना रुधौली पर थानाध्यक्ष ओपी यादव, विकास खंड कार्यालय पर बीडीओ रामरेखा सरोज, नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ केपी सरल अध्यक्ष धीरसेन ने ध्वजारोहण किया। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ गोपालपुर में बीडीओ मंजू त्रिवेदी ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पीएचसी सल्टौआ पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सचिन, पशु चिकित्सा केंद्र पर डॉ. विजय श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। थाना सोनहा के परिसर में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने झंडारोहण किया। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने थाने पर ध्वजारोहण किया। मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान देईपार में प्रबंधक राम किशोर त्रिपाठी के नेतृत्व में बच्चो, शिक्षकों ने सफाई अभियान चलाया। मां चंद्रकांता शिक्षण संस्थान बभंनगावा में संतोष तिवारी ने ध्वजारोहण किया। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बभनान कार्यालय पर अध्यक्ष सईद खां ने झंडारोहण के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनान के बच्चों के साथ मरवटिया बाजार से विजय नगर चौराहा तक रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। न्यू सेंट्रल एकेडमी की प्रधानाचार्य लक्ष्मी शुक्ला की देख रेख में बच्चे ने भटहा समय माता स्थान पर सफाई की । टैलेंट इनोवेशन एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने छात्र छात्राओं के साथ रैली निकालकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
टिनिच संवाददाता के अनुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज आमा टिनिच में प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ध्वजारोहण किया। पुलिस चौकी पर प्रभारी आलोक रॉय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमा पर डॉ. आशुतोष उपाध्याय, राजकीय उमावि अजगैवा जंगल पर प्रधानचार्य इंद्रा श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक विद्यालय अजगैवा जंगल प्रधानाध्यापक नीलम मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय आमा पर अमित सिंह, ओम पब्लिक कान्वेंट स्कूल पर प्रबंधक राजेश जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डीके त्रिपाठी, ओम शिव पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी में प्रधानाचार् य राकेश पांडेय, प्राथमिक विद्यालय ढुहवा पर ग्राम पंचायत अधिकारी भारत यादव ने पुलिस चौकी दुबौला पर प्रभारी आनंद कुमार ने ध्वजारोहण किया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ महेन्द्र पांडेय, थाना परिसर मे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राम मणि शुक्ल, एडी एकेडमी मे डायरेक्टर श्वेतांक शेखर सिंह, विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. हरेंद्र सिंह, साकेत पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर राकेश पाण्डेय, मदरसा निजामिया अजीजुल उलूम मे प्रधानाचार्य मोहम्मद अकरम आदर्श बाल शिक्षा निकेतन पर संरक्षक लाखन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने, गुरुशरण पाल जनता इंटर कॉलेज गायघाट में प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश वर्मा में ने झंडारोहण किया। धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज गायघाट व रजपती माता प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय कलवारी के अलावा पूर्वांचल बैंक गायघशट के शाखा प्रबंधक ओपी गुप्ता ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
गौर प्रतिनधि के अनुसार न्यू सेंट्रल एकेडमी बभनान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैली निकाल स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों को सफाई के लिए झाड़ू फावड़ा और डस्टबिन का वितरण किए। विद्यालय के निदेशक विजय लक्ष्मी शुक्ला और प्रबंधक डीएन शुक्ल ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर स्कूल से रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आज्ञाराम वर्मा मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील कार्यालय में एसडीएम राजेश सिंह व तहसीलदार नवीन प्रसाद ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। रामनगर ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ हरिश्चन्द्र व एडीओ पंचायत राम चन्द्र वर्मा के साथ अन्य कर्मचारियों ने पुष्पार्चन कर याद किया। सीएचसी में अधीक्षक डा. विवेक विस्वास के साथ डॉ. अमिश कुमार व अन्य ने चित्र पर पुष्प चढ़ाया।
फोटो
परसाकुतुब में योग, जीएमबी में लगाए पौधे
भानपुर। परसाकुतुब में योग शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों को योग की बारीकियां सिखाईं। होने वाले लाभ की जानकारी दी। प्रशिक्षक ने समझाया कि नियमित प्राणायाम करने से हृदय, फेफड़े एवं मस्तिष्क रोग ठीक हो जाते हैं। हमें नियमित योग का अभ्यास करते रहना चाहिए जिससे शरीर को निरोग बनाये रखा जा सके। वहीं, जेएमबी स्कूल नरखोरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की याद में पौधे रोपकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक बाबूलाल वर्मा व प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रताप ने बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराया। इस मौके पर रीता चौधरी, विजय चौधरी, राजेश वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, भरतराम यादव, सुमन शर्मा, नम्रता मौर्या, पूनम, चौधरी, पिंकी जायसवाल एवं रिदा फातिमा आदि मौजूद रहे।
फोटो
सामाजिक जवाबदेही के लिए जागरूकता
भानपुर। प्राथमिक विद्यालय भानपुर में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के लिए सामाजिक जवाबदेही पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ रामनगर हरिश्चन्द्र ने स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता एवं उचित पोषण की विस्तार से जानकारी दी।
बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिह्नित महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया गया। लोगों को शारीरिक स्वच्छता के साथ ही अपने आस-पास के स्थानों को भी साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामचन्द्र वर्मा ने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए खुले में शौच न करने की अपील की। शौचालय बनवाकर उसका प्रयोग करने की गुजारिश की। इस मौके पर एएनएम कुशलावती, गीताधर, प्रिया सिंह, पूनम देवी, नीलम राव, रागिनी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।