{"_id":"683e03595a94cece8605608b","slug":"cdo-took-information-about-the-problems-being-faced-in-cleanliness-in-villages-basti-news-c-207-1-bst1004-137598-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीडीओ ने गांवों की स्वच्छता में आ रही दिक्कतों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीडीओ ने गांवों की स्वच्छता में आ रही दिक्कतों की ली जानकारी
Tue, 03 Jun 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लाॅक सभागार में सीडीओ ने एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी व प्रधानों के साथ बैठक कर टीकाकरण, पोषण व स्वच्छता की जानकारी ली।
प्रधानों से गांव को स्वच्छ रखने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा। बीडीओ अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी, प्रधान मिलकर तय जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएं, जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके।
डीपीओ राजेश कुमार ने कुपोषण दूर करने के उपायों की जानकारी दी। कहा कि यदि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र की शिकायत मिलती है तो टीम बनाकर जांच की जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने टीकाकरण की पूरी जानकारी दी। कहा कि टीकाकरण को यूविन पोर्टल पर हर हाल में फीड किया जाए।
डीपीसी राजा शेर सिंह ने गांव के साफ-सफाई की जानकारी दी। प्रधान पप्पू सिंह, बेदप्रकाश, झब्बू चौधरी, राजमणि ने अपने सुझाव दिए। समाजसेवी प्रशांत ने सड़क के किनारे गोबर रखने की समस्या से अवगत कराया। सीएमओ डाॅक्टर राजीव निगम, पीएचसी प्रभारी डाॅ. अमित कन्नौजिया, यूनिसेफ व डब्लूएचओ के अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद