फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CDO made the eunuch community aware

Basti News: किन्नर समुदाय को सीडीओ ने किया जागरूक

Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
CDO made the eunuch community aware
बस्ती। सीडीओ जयदेव सीएस ने किन्नर समाज के साथ बैठक की। उन्हें उनके अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि सरकार की ओर से किन्नर समाज के उन्नयन के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैंप लगाकर किन्नर समाज का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। इनके साथ कोई अन्याय या हिंसा न होने पाए। इसके लिए महिला थानों पर ट्रांसजेंडर सेल का गठन किए जाने के निर्देश दिए गए। कहा कि ट्रांसजेंडरों को चिह्नित करते हुए इनको सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए। मतदाता सूची में इनका नाम दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

प्रबंधक/ सचिव इंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि संस्था के माध्यम से किन्नर समाज को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया जा रहा है। ये लोग अयोध्या एवं काशी में टूरिज्म के लिए कार्य करेंगे। सीडीओ ने कहा कि प्रधानाचार्य आईटीआई से समन्वय स्थापित कर कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कोर्स के माध्यम से किन्नर समाज को उच्च शिक्षा दिलाई जाए। स्माइल योजना के तहत गरिमा गृह, हेल्थ इंश्योरेंस योजना एवं छात्रवृत्ति योजना भी प्रस्तावित हैं। सीडीओ ने छह ट्रांसजेंडर को पहचान पत्र/ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed