{"_id":"585188f54f1c1b7c7c6497c9","slug":"cash-for-chaos-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए हंगामा, रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए हंगामा, रोड जाम
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रूधौली मे बैंक से रूपया निकालने के लिए लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी कमाई की रकम के लिए लाइन में लगने के दौर से लोगों को छुट्टी नहीं मिल पा रही है। बैंक कर्मियों की लापरवाही से समस्या और बढ़ गई है। ऐसे में लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। बुधवार को परशरामपुर क्षेत्र में खाताधारकों ने जाम लगा दिया। वहीं बनकटी, दुबौलिया और महराजगंज में हंगामे की स्थिति रही।
पीएनबी गोपीनाथपुर में लोग सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गए। 10 बजे तक बैंक बंद रहने पर भड़के खाताधारकों ने परसा -परशुरामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 12 बजे इसी रास्ते से परिवर्तन यात्रा में शामिल होने भाजपा नेताओं के वाहन गुजरने थे तब रोड जाम कर रहे लोगों से बातचीत कर हटवाया। दो बजे कैश वैन पहुंची लेकिन बैंक बंद होने से वापस लौट गई। इसी तरह आठ दिसंबर को भी कैश न होने की बात कहकर बैंक बंद कर दिया गया था। बुधवार को भी फोन पर प्रबंधक ने फोन कैश नहीं होने की बात दोहराई।
कुदरहा प्रतिनिधि के मुुताबिक सेंट्रल बैंक की शाखा में खाता धारकों ने लाइन लगा ली थी। बैंक खुला तो पता चला कि कैश नहीं है। सेंट्रल बैंक के कुदरहा शाखा पर कैश किल्लत लगातार बनी है। एक खाताधारक ने आरोप लगाए कि कुछ काला धन बैंक के पिछले दरवाजे से निकासी करवाते हैं। शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार कोहली का कहना है कि अभी तक कैश नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्वांचल बैंक में दो तीन दिन के बाद दो से तीन हजार रुपये देकर नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया। एसबीआई में सुबह से लाइन में लगे खाताधारकों का 11 बजे नेटवर्क समस्या की जानकारी देने पर धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने बस्ती-महुली मार्ग जाम कर दिया। परिवर्तन यात्रा में जा रहा वीसी पांडेय का काफिला भी दूसरे रोड से निकाला गया। पुलिस ने मान मनौवल कर किसी तरह जाम हटवाया। पूर्वांचल बैंक बानपुर महादेवा, बनकटी में दो -दो हजार तथा एसबीआई बनकटी में चार -चार हजार रुपये दिए गए। पक्का बाजार्र सिंडीकेट में नो कैश देईसाड़ में बैंक ही नहीं खुला और एटीएम भी बंद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुुताबिक दिनभर लोग लाइन में खड़े रहे बाद में नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया। एसबीआई, पूर्र्वाचल बैंक और ओझागंज पोखरा बैंक पर सुबह से सैकड़ों लोग लाइन में खड़े रहे। गायघाट स्टेट बैंक में लगातार दूसरे दिन कैशलेस रहा। शाखा प्रबंधक ओपी गुप्ता ने ब्यवसायियों से एक लाख 27 हजार रुपये जमा कराकर प्रति ग्राहक दो हजार रूपये वितरित किया। बताया कि पूर्वांचल बैंक के नई गाइड लाइन के अनुसार प्रतिदिन प्रतिग्राहक विड्राल से दो हजार रुपये ही निकलेगा। साथ ही अपने खाते से दूसरे के खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए रिश्ते का उल्लेख आवश्यक होगा।
दुबौलिया के एसबीआई चिलमा बाजार पर लोग सुबह सात बजे से ही लाइन लग गए। जबकि कैश दोपहार बाद आया। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जरुरतमंदों को मात्र दो हजार रुपये मिल सके। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि ब्रांच को आठ लाख रुपये मिले थे। जो करीब 32 हजार खाताधारियों में बांटना था। बृहस्पतिवार को भी रकम का भुगतान किया जाएगा। पूर्वांचल ग्रामीण विशेषरगंज में मनरेगा मजदूरों को रकम नहीं मिली। सुबह से महिलाएं लाइन में खड़ी रहीं।