फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cash crisis, people on road

बैंकों से निराश, सड़क पर उतार रहे गुस्सा

Fri, 09 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 09 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
cash crisis, people on road
पीएनबी कलवारी मे रूपया निकालने के लिए लगी भीड़।
जिले में बैंकों की ओर से भुगतान न मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी बैंको में कैश न होने से गुस्साए लोगों ने गनेशपुर, विशेषरगंज, सल्टौआ आदि स्थानों पर सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर लोग माने और जाम हटाया। वहीं रामनगर स्थित पीएनबी की शाखा में रकम निकालने गए एक युवक का पैर टूट गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को पीएनबी रामनगर में कैश लेने  आया 30 वर्षीय युवक संतोष निवासी करायन थाना सोनहा घायल हो गया। दोपहर में आए कैश को पाने के लिए बैंक  के सामने भारी भीड़ जुटी थी। भीड़ से बचने और रकम जल्दी पाने की जुगत में  संतोष ने बैंक में बांउड्रीवाल कूद कर परिसर में घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर परिसर में लगे जनरेटर मे फंस जाने से वह सिर के बल जमीन पर गिर  पड़ा। इससे उसका बांया पैर टूट गया। आनन- फानन में बैंक ने उसे रकम का भुगतान कर दिया, लेकिन वह घर जाने के बजाय अस्पताल पहुंच गया। घटना के बाद  उसे सीएचसी भानपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


गनेेशपुर कस्बे में स्थित एक मात्र पूर्वांचल बैंक की शाखा में कई दिन से भुगतान न होने पर नाराज खाताधारकों के सुबह साढ़े दस बजे चौरवा के पास बस्ती गनेशपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी गनेशपुर आनंद ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर जाम हटवाया। इसी प्रकार दुबौलिया क्षेत्र के विशेषसरगंज के लोगों ने शुक्रवार को पूर्वांचल बैंक में बैंक से धन की निकासी न होने पर नाराज लोगों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी देर तक नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सीओ कलवारी अरशद जमाल सिद्दीकी के समझाने पर लोगों ने सड़क खाली किया। लगभग दो घंटे तक मार्ग जाम होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस मौके पर हरिबहादुर सिंह, रिंकू शुक्ल, रजवंत सिंह, प्रवीन कुमार, सुरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को कड़ाके के ठंड के वावजूद लोग पंजाब नेशनल बैंक सल्टौआ  में सुबह से ही लोगों ने लाइन लगा ली। बैंक खुलने का इंतजार में लाइन में लगे लोगों को उम्मीदें थी कि उन्हे आज रकम मिलेगी। मगर जब बैंक कर्मियों ने बताया कि कैश नहीं है तो लोग भड़क गए और नारेबाजी करते हुए बस्ती  डुमरियागंज मार्ग को बैंक के सामने जाम कर दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर जाम हटवाया। वहीं बैंक की बंदी से नाराज लोगों ने बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा कस्बे में जाम लगा दी। आधा घंटे बाद पुलिस ने  सड़क से जाम हटवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed