{"_id":"62a8c6540161df467e6b28c0","slug":"cased6-basti-news-gkp44031372","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विभिन्न मामलों में 24 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विभिन्न मामलों में 24 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के विभिन्न मामलों में 24 के खिलाफ मुकदमा
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग वजह से मारपीट के विभिन्न मामलों में 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा वापस लेने की बात को लेकर न्यायालय गेट के सामने मारपीट व अश्लील हरकत करने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इनमें सुहेल अहमद व सुफेल अहमद निवासी परसा हज्जाम थाना मुंडेरवा शामिल हैं। वाल्टरगंज पुलिस ने गुटखा लाने से मना करने पर मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में रामतौल निवासी खरहरा थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर गोविंद, प्रेमचंद्र, जटाशंकर व धनीराम निवासी गण खरहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के थान्हा खास निवासी महिला ने अपने पति मक्खन श्रीवास्तव के विरुद्ध नशा करके मारने-पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। हर्रैयाथाने के भदासी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में राम वचन ने तहरीर दी। पुलिस ने मुन्नीलाल, चंदन, रवि, मनोज व आसाराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के बरगदवा माफी में रुपये के लेन-देन को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने के मामले में प्रमोद कुमार निवासी हुड़रा कुंवर थाना हर्रैया की तहरीर पर श्यामू चौधरी निवासी बरगदवा माफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परशुरामपुर थाने के रानीपुर (बस्थनवां) निवासी सूरज की तहरीर पर पुलिस ने पंचू चौहान व रामपाल के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। कलवारी पुलिस ने निमंत्रण से वापस आते समय कुसौरा बाजार में रोककर मारने-पीटने के मामले में मनोज कुमार चौरसिया की तहरीर पर शिवम दूबे, हरिओम दूबे निवासी गोपालपुर थाना कलवारी व चार व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज पुलिस ने सूसीपार सोरहियाजोत में पारिवारिक विवाद को लेकर मारने-पीटने के मामले में रेखा पत्नी मोहन की तहरीर पर गांव के परशुराम व रंजीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।