फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered in three cases of death in road accident

Basti News: सड़क हादसे में मौत के तीन मामलों में केस दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case registered in three cases of death in road accident
बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह मामले कलवारी, लालगंज व परशुरामपुर थानाक्षेत्र में हुए। बुधवार रात कैपसूल ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत का भी केस शामिल है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के मौरावा थाने के कालूखेड़ा निवासी डीसीएम मालिक सुरेंद्र ने परशुरामपुर थाने में तहरीर देकर बताया है कि पांच जुलाई की रात उनका डीसीएम लेकर चालक मनोज यादव जा रहे थे। हाईवे पर थानाक्षेत्र के रिधौरा मोमिना पुरवा घघौवा के पास एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक मनोज यादव निवासी भगवंत खेडा थाना मलीहाबाद लखनऊ की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में कलवारी थाने में तहरीर देकर तिसाह निवासी राकेश कुमार ने बताया है कि उनके पिता त्रिवेनी चार जुलाई को साइकिल से अगौना में दूध देकर लौट रहे थे। तिसाह के पास बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज थाने में तहरीर देकर सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थानांतर्गत थुम्हवा बुजुर्ग निवासी रमेेंद्र बहादुर सिंह ने बताया है कि उनका बेटा अमित चार जून की रात करीब दस बजे कार से कुछ लोगों को भद्रेश्वरनाथ के पास छोड़कर लौट रहा था। महसों के पास कार खड़ी कर लघुशंका करने के लिए उतरा। तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed