फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered in the death of CM's Officer on Special Duty

सीएम के विशेष कार्याधिकारी की मौत मामले में केस दर्ज

Sun, 25 Sep 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case registered in the death of CM's Officer on Special Duty
सीएम के विशेष कार्याधिकारी की मौत मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

बेटी की तहरीर पर हुई कार्रवाई, आजमगढ़ के रहने वाले थे मोतीलाल सिंह
बस्ती। सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी मोतीलाल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत मामले में पुलिस ने उनकी बेटी अंकिता सिंह की तहरीर पर स्कार्पियो चालक संतोष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से बुढ़नपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के रहने वाले मोतीलाल सिंह (64) का परिवार वर्तमान में मकान नंबर 288, एन्कलेव कॉलोनी फरीदीनगर थाना इंद्रानगर लखनऊ में रहता है। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी थे। 25 अगस्त की रात वह गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए सड़क मार्ग से पत्नी संग निकले थे।
विज्ञापन

फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला के पास अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। उसमें सवार मोतीलाल सिंह की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी बीना सिंह और गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीलाल सिंह की पुत्री अंकिता सिंह ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि स्कार्पियो के चालक संतोष गुप्ता पता अज्ञात ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए सड़क के किनारे पेड़ से टक्कर मार दी। जिससे हादसे में उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed