फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered for murder by poisoning liquor

Basti News: शराब में जहर देकर हत्या के आरोप में दर्ज हुआ केस

Sat, 04 May 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered for murder by poisoning liquor
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति की दो दिन पहले शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि एक महिला व कुछ अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण बुलाकर शराब में विषैला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुरानी बस्ती पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या व जहर देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार भरवलिया निवासी राम दौर चौहान बुधवार शाम को लगभग सवा छह बजे पास के गोबरहिया गांव में शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने लगी। इसकी किसी ने उनके बेटे विमल चौहान को जानकारी दी। विमल चौहान के मुताबिक वह मौके पर गया तो पिता की हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्होंने बताया कि संतोषी शुक्ला पत्नी स्वर्गीय राजकुमार शुक्ला, शुभम शुक्ला एवं उनके साथ तीन अन्य साथियों ने कुछ मिलाकर पिला दिया। इसका उसने वीडियो भी बनाया। हालत बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल ले गए,जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विमल चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। पहले तो पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी मगर शुक्रवार को दोनों नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed