{"_id":"63519519667096647865def3","slug":"case-registered-for-missing-money-basti-news-gkp454779481","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम गायब होने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम गायब होने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
रकम गायब होने के मामले में केस दर्ज
बस्ती। शहर कोतवाली के एसबीआई कोर्ट एरिया की शाखा के सामने से बुधवार को प्रापर्टी डीलर की मोटरसाइकिल के बैग से 2.85 लाख रुपये गायब होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से छानबीन शुरू की जा रही है।
कलवारी थाना क्षेत्र के केवचा निवासी अवधेश कुमार ने तहरीर में लिखा है कि वह अपने सहयोगी संतोष के साथ कटरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से 2.85 लाख रुपये बुधवार को दिन में करीब दो बजे निकाले। मोटरसाइकिल में लगे बैग में रुपये रखकर बड़ेवन बरगदवा अपने दफ्तर जाते समय कोर्ट एरिया एसबीआई शाखा के पास पीछे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने साइड से टक्कर मार दी।
किसी को चोट नहीं आई, इसलिए सभी लोग अपने-अपने रास्ते चले गए। जब वह कार्यालय पहुंचे तो देखा कि गाड़ी में लगे बैग से रकम गायब थी। उन्हें आशंका है कि बाइक से टक्कर मारने वाले तीनों युवकों ने ही बैग से रकम को गायब किया है। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कर रही है।