{"_id":"60d0c2428ebc3e299c089727","slug":"case-registered-for-attempting-to-rape-girl-basti-news-gkp3989657112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। पड़ोस के जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में ही शादी समारोह था। रविवार की देर रात उसी समारोह में गई उसकी बेटी से अज्ञात युवक ने उसका मुंह दबा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह घायल हो गई।
बच्ची के चिल्लाने पर आरोपित युवक भाग गया। थानाध्यक्ष छपिया राकेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पीड़िता बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए गोंडा भेज दिया गया है।