फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case of pyonsi by mother of priyanka

फालोअप प्रियंका वर्मा मौत प्रकरण: मृतका की मां ने मंगेतर के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 20 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
case of pyonsi by mother of priyanka
प्रियंका मौत प्रकरण: मृतका की मां ने मंगेतर के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

दहेज के रुपये और जेवर वापस करने की मांग
12-13 अक्तूबर की रात हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कप्तानगंज थाने के कौड़ीकोल गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाने के कौड़ी कोल निवासी प्रियंका की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कई गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही दहेज में दिए साढ़े चार लाख रुपये नकदी व जेवर आदि वापस कराने की मांग की है। उसका साफ कहना है कि जिस लड़के से प्रियंका की शादी तय हुई थी,उसकी प्रताड़ना से आजिज आने पर प्रियंका तनावग्रस्त हो गई थी। उसी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई, जिसके चलते उसकी मौत हुई। तहरीर में मंगेतर, उसके परिवार वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रकरण में कप्तानगंज के एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी का कहना है कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कप्तानगंज क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव की रहने वाली कुसुम देवी पत्नी स्व गणेश दत्त ने कप्तानगंज पुलिस को बुधवार को लिखित तहरीर देकर कहा कि बिटिया प्रियंका कप्तानगंज चौराहे पर एक कंप्यूटर सेंटर पर ट्रेनिंग करने के लिए जाती थी। वहां पर पढ़ाने वाले गौतम वर्मा ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया, उसके बाद उसने प्रियंका को अपने वश में कर लिया। दोनों की सहमति पर प्रियंका की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखोली बाबू निवासी गौतम से शादी तय हुई थी। 29 नवंबर को शादी होनी थी। शादी में चार लाख पचास हजार रुपये तय था। जिसमें नकदी का पैसा व कुछ जेवर दिया जा चुका है। 12-13 अक्तूबर की रात प्रियंका का मंगेतर नकदी और चेक लेने के लिए आया था। देर रात तक प्रियंका के साथ रहा। उसके बाद वह मिलकर वापस चला गया था। देर रात 12 बजे प्रियंका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो युवती ने पुन: अपने मंगेतर को फोन कर बुलाया। प्रियंका की मौत के बाद ही उसका मंगेतर उसका मोबाइल और कई कागज लेकर फरार हो गया था। उसके बाद वह न तो थाने आया न ही पोस्टमार्टम हाउस या अंतिम संस्कार के समय कहीं दिखा। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। इसलिए उसका विसरा प्रिजर्व किया गया है। दहेज का पैसा वापस कराकर विसरा रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed