फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of death of special officer of CM, case filed against driver on daughter's complaint

Basti: सीएम योगी के ओएसडी की मौत का मामला, बेटी की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 25 Sep 2022 11:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Sep 2022 11:46 AM IST
सार

करीब एक महीने बाद मोतीलाल सिंह की बेटी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 25 अगस्त को गोरखपुर से लखनऊ जाते समय सड़क हादसे में  सीएम योगी के विशेष कार्याधिकारी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Case of death of special officer of CM, case filed against driver on daughter's complaint
मोतीलाल सिंह का फाइल फोटो और हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोतीलाल सिंह की बेटी की तहरीर पर स्कॉर्पियो चालक संतोष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मूलरूप से आजमगढ़ के बुढ़नपुर थाना अतरौलिया के रहने वाले मोतीलाल सिंह का परिवार इंद्रानगर लखनऊ में रहता है। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी थे। 

विज्ञापन


25 अगस्त की रात मोतीलाल सिंह पत्नी के साथ गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे तभी मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मोतीलाल सिंह की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी बीना सिंह और गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में लगभग एक महीने बाद मोतीलाल सिंह की बेटी अंकिता सिंह ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो के चालक संतोष गुप्ता ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क के किनारे पेड़ से टक्कर मार दी। जिससे हादसे में उनके पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed