फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed on court's order in assault case

Basti News: मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed on court's order in assault case
हर्रैया। थाना क्षेत्र के थान्हा खास गांव में दो माह पहले केले की घौद काटने पर हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी वरुण भगवान ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि 18 मार्च को वह तहसील से कार्य निपटा कर शाम छह बजे अपने घर आया तो देखा कि उनके घर की चहारदीवारी के अंदर लगे केले की घौद उनके पटीदार लक्ष्मी देवी पत्नी रघुकुल भरत, शिखा श्रीवास्तव पत्नी आकाश भरत व वैभव भरत पुत्र रघुकुल काटकर ले जा रहे थे। मना करने पर आकाश भरत, रघुकुल भरत,वैभव भरत, लक्ष्मी देवी व शिखा श्रीवास्तव ने लाठी-डंडे से मारा पीटा। थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed