फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against three in assault case

Basti News: मारपीट के मामले में तीन पर केस

Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three in assault case
पैकोलिया। थानाक्षेत्र की एक महिला को मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस तहरीर दी है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश में गांव के ही रवींद्र यादव, दीपक यादव और हरि श्याम यादव उसे अपशब्द कहते मारने-पीटने लगे। बाल पकड़ कर घसीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। जान-माल की धमकी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तीनों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चोटिल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विद्यालय के कमरों से दो पंखे चोरी

पैकौलिया। थानाक्षेत्र के श्रीराम गरीब सिंह किसान इंटर कालेज कठौतिया सांवडीह में कमरे में लगे दो पंखे को चोर उठा ले गए। प्रधानाचार्य बृजेश तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे विद्यालय में पहुंचे और प्रार्थना सभा के बाद कमरों का निरीक्षण किया तो कमरा नंबर 15 और 19 से पंखा गायब नजर आया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चालक पर केस
सोनहा। थाना क्षेत्र के पाननकुईयां गांव निवासी रामनेवास ने सोनहा थाने में बाइक चालक पर केस दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि 31 मार्च को मेरे पिता कोलई गौतम दवा लेने घर से पैदल करमहिया बाजार जा रहे थे। दिन में 11.45 बजे मनौडी करमहिया बाजार रोड पर मोटर साइकिल चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक पिता को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आई व बायां हाथ टूट गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले जाया गया। हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद्र ने बताया राम नेवास की तहरीर वाहन चालक सलमान के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोप में केस
बस्ती। रुधौली पुलिस ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। वार्ड नंबर सात की रहने वाली पूजा गुप्ता पुत्री महेश कुमार गुप्ता ने तहरीर दी कि वह बैंक गली में अपना मेडिकल स्टोर चलाती हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी सत्यम पांडेय अपनी बाइक लेकर उनकी दुकान पर आया। उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। लोगों की भीड़ देकर वह धमकी देकर भाग गया और बाइक छूट गई। कुछ समय बाद उसके साथी व भाई ने आकर पथराव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सत्यम पाण्डेय़, शिवम, सुन्दरम, प्रियम, गंगा प्रसाद, विमल सिंह निवासी बहादुरपुर थाना रुधौली और मृत्युंजय सिंह निवासी मुड़ियार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

बोतल में पानी भरने के बहाने छेड़खानी
बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने महिला संग छेड़खानी की घटना में केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया है कि वह गत 14 अप्रैल को घर में अकेली थीं। तभी विपक्षी बोतल में पानी भरने के बहाने घर में घुस गया। उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed