{"_id":"63333ba076de685559074446","slug":"case-filed-against-the-owner-driver-of-the-vehicle-laden-with-animals-basti-news-gkp452014238","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदे वाहन के मालिक, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से लदे वाहन के मालिक, चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के के खेसुआ गांव के पास सोमवार को पशुओं से भरा वाहन छोड़कर भागे चालक और वाहन मालिक पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वाहन में मुंह व पैर बंधे 17 पशु पाए गए थे, जिनमें तीन की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, वाहन खराब हो जाने के कारण पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि फरार चालक व वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।
बता दें कि सोमवार को भोर में करीब चार बजे फोरलेन हाईवे के निकट नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने खेसुआ चौराहे के निकट फैजाबाद-गोरखपुर लेन में एक वाहन को खड़ा देखा। उसमें से जानवरों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने छावनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी व चौकी प्रभारी विक्रमजोत ओम प्रकाश मिश्र ने वाहन के ऊपर से तिरपाल को हटवाया तो उसमें 17 जानवर बंधे मिले।
विज्ञापन
तीन की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन का नंबर देखकर जब ट्रक मालिक को कॉल की गई तो उसने पहले बताया कि वाहन किसी को बेच दिया है। बाद में उसने मोबाइल नंबर ऑफ कर लिया। बताया कि सभी जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सालय के चिकित्सक से कराया गया है।