{"_id":"67f2da8e6d9f2aa8290654ce","slug":"case-filed-against-seven-in-two-cases-of-assault-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134649-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट के दो मामलों में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट के दो मामलों में सात पर केस
Mon, 07 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग मारपीट के मामले में चार नामजद समेत सात पर केस दर्ज किया है। सोनहा थाना के प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया मैलानी साहेब वाजिद निवासी रमेश चंद्र पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर शाम सात बजे भैंस बांधने को लेकर गांव के घनश्याम पाण्डेय व राहुल पाण्डेय ने उनकी पत्नी रागिनी पाण्डेय को अपशब्द कहते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी।
वहीं शनिवार रात 7:30 बजे बनरही जंगल चौहान टोला निवासी संजय चौहान ने भानपुर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़, अपशब्द, मारपीट व जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सिसवा खुर्द निवासी सुंदरम शुक्ला, पिंकू शुक्ला व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद