{"_id":"64a07eccaa741a6e140f5635","slug":"case-filed-against-person-who-threatened-to-set-himself-on-fire-during-measurement-basti-news-c-207-1-sgkp1002-651-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पैमाइश के दौरान खुद को आग लगाने की धमकी देने वाले पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पैमाइश के दौरान खुद को आग लगाने की धमकी देने वाले पर केस दर्ज
Sun, 02 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जमीन की पैमाइश के दौरान आत्मदाह करने की धमकी के मामले में लालगंज थाने के कड़जा अजमतपुर के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कड़जा अजमतपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल की अगुवाई में राजस्व टीम बीते बुधवार को मौके पर पहुंचकर विवादित स्थल का सीमांकन करने पहुंची थी। तभी एक पक्ष के लोगों ने असंतोष व्यक्त करते हुए गलत सीमांकन का आरोप लगाने लगा। इस दौरान एक पक्ष के राजमणि पांडेय ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगाने की धमकी दी थी। इस संबंध में शिवचरन चौरसिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कड़जा अजमतपुर निवासी राजमणि पांडेय, बालमुकुंद पांडेय और शिवम पांडेय ने भूमि पैमाइश के दौरान पत्थर गड़वाते समय डीजल डाल कर आत्महत्या की धमकी दी। आरोप है कि ईंट लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। अपशब्द कहते हुए धमकाया। एसएचओ ब्रिजेंद्र पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।