फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case file against three people

बिजली चोरी करते 10 लोग पकड़े गए, मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
case file against three people
बिजली चोरी करते 10 लोग पकड़े गए, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- अभियान चलाकर वितरण खंड प्रथम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी में अभियान चलाकर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिजली चोरी करते पकड़े गए 10 लोगों पर बिजली थाना गिदही में मुकदमा दर्ज कराया गया।
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 79 परिसरों की जांच की गई। जिसमें 10 लोग कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। बिल न जमा करने पर पांच उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई फिर शुरू हो गई है। हफ्ते में दो दिन औचक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीओ मनोज कुमार यादव, राम इकबाल प्रसाद, अवर अभियंता आशुतोष लाहिड़ी, जितेंद्र मौर्या, विजय सिंह कुशवाहा व विद्युत प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
मुख्यमंत्री को ट्वीट करेगा अवर अभियंता संगठन
बस्ती। विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन तमाम मांगों को लेकर शनिवार को अभियान चलाकर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को ट्वीट करेगा। रविवार को ई-मेल भरो अभियान चलाकर ऊर्जा प्रबंधन को मेल करेंगे। संगठन जिलाध्यक्ष जितेंद्र मौर्या ने बताया कि यदि समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया गया तो 31 से पूरे पूर्वांचल में दो दिवसीय ध्यानाकर्षण विरोध सभा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed